टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल तक ले जाने वाले 5 कप्तान, जानें लिस्ट में किन दिग्गजों के नाम शामिल

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है.
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. इस उपलब्धि के साथ टीम इंडिया के मौजूद टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम उन खास कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया. इसी कड़ी में आज हम आपको उन 5 चुनिंदा भारतीय कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत को इस मुकाम तक पहुंचाया.

वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 कप्तान

1.कपिल देव

सबसे पहले साल 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप 1983 के फाइनल में जगह बनाई थी. जहां फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला वनडे खिताब जीता था. इस वर्ल्ड कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की कप्तानी पारी खेल भारत को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाया था.

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा ने UPSC में किया कमाल, बिना कोचिंग के ही ले आए 102वीं रैंक

2.सौरव गांगुली

इसके बाद साल 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में करीब 20 साल बाद भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उससे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था.

3. एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. उन्होंने तीन आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीता. इसके अलावा माही की कप्तानी में ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

4.रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस खास लिस्ट में शामिल है. उन्होंने लगातार दो बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था.

5.सूर्यकुमार यादव

अब इस लिस्ट में टीम इंडिया के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल हो गया है. सूर्या ने बतौर कप्तान अपने पहले ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है.

ज़रूर पढ़ें