Vistaar NEWS

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, टॉप पर भारतीय स्टार स्पिनर

IPL

आईपीएल

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाती है. इस लीग में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजों ने भी अपने दम पर मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई है. आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने लगातार विकेट लेकर अपनी खास पहचान बनाई है. आइए जानते है आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में…

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

1. युजवेंद्र चहल

आईपीएल इतिहास में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है. चहल ने साल 2013 से 2025 तक खेले गए 174 मैचों में कुल 221 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 40 रन देना रहा. बता दें, आईपीएल में चहल मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल, इन दो टीमों के साथ खेलेगी सीरीज

2. भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में अपनी घातक गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 2011 से 2025 तक खेले गए 190 मैचों में उन्होंने कुल 198 विकेट लिए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट लेकर 19 रन देना रहा.

3. सुनील नारायण

इस लिस्ट तीसरा नाम वेस्टइंडीज के मिस्ट्री ऑफ स्पिनर सुनील नारायण का है. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले सुनील नारायण ने अब तक खेले गए 192 मुकाबलों में कुल 189 विकेट लिए है. उन्होंने तीन बार केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

4. पीयूष चावला

इस लिस्ट में चौथा नाम भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला का नाम शामिल है. पीयूष ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 192 मैचों कुल 192 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा.

5. रविचंद्रन आश्विन

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवां नाम भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन का है. आश्विन ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 221 मैचों में 187 विकेट चटकाए हैं.

Exit mobile version