Vistaar NEWS

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, टॉप पर विराट-डिविलियर्स की जोड़ी

IPL

आईपीएल

IPL: आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाती है, जहां हर सीजन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलता है. इस लीग में कई बार ऐसी साझेदारियां देखने को मिली हैं, जिन्होंने मैच का पूरा रुख बदल दिया. 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के नए सीजन से पहले आइए जानते है इस लीग इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में…

IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

1. विराट कोहली-एबी डिविलियर्स

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने आरसीबी के लिए खेलते हुए साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की थी। इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। यह रिकॉर्ड आज भी आईपीएल की सबसे बड़ी पार्टनरशिप के रूप में कायम है।

यह भी पढ़ें: ‘भाई जल्दी शादी कर लो…’, संजू सैमसन ने क्यों दी अभिषेक शर्मा को सलाह?

2. विराट कोहली-एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में दूसरा स्थान भी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की ही जोड़ी के नाम है। दोनों ने साल 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 215 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

3. क्विंटन डी कॉक-केएल राहुल

इसके अलावा तीसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल की जोड़ी आती है, जिन्होंने साल 2018 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए पहले विकेट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 210 रन की शानदार साझेदारी की थी।

4. शुभमन गिल-साई सुदर्शन

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी आती है, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की शानदार साझेदारी की थी.

5. शॉन मार्श-एडम गिलक्रिस्ट

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी है, जिन्होंने साल 2011 में किंग्स एलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन की अहम साझेदारी की थी.

Exit mobile version