जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 4 खिलाड़ी, टॉप पर एबी डिविलियर्स

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार है. आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज रहें हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ जमकर छक्के लगाए हैं.
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार है. उनकी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज भी अपने घुटने टेकते नजर आते हैं. बुमराह के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज रहें हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ जमकर छक्के लगाए हैं. आज हम आपको ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं.

बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

1. एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स का. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. बता दें, डिविलियर्स ने बुमराह की कुल 85 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 8 छक्के जड़े है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले CSK कैंप से जुड़े संजू सैमसन, चेन्नई में चेट्टा का जबरदस्त स्वागत, वीडियो वायरल

2. विराट कोहली

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का है. कोहली ने बुमराह की 101 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के जड़े. इसी के साथ किंग कोहली आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

3. जेपी डुमिनी

इस लिस्ट में तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज जेपी डुमिनी का है, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 70 रन ठीके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के निकले हैं.

4. पैट कमिंस

इस लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का है. तेज गेंदबाज होने के बावजूद कमिंस ने बुमराह के खिलाफ जमकर छक्के जड़े हैं. उन्होंने बुमराह की 34 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें