IPL 2026 में आखिरी बार खेलते नजर आएंगे ये 4 दिग्गज! टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
आईपीएल 2026
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में से एक है. हर सीजन में जहां टूर्नामेंट में नए खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं, वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के करियर का आखिरी पड़ाव भी करीब आ जाता है. आईपीएल 2026 को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चा तेज हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल का आगामी सीजन कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आखिरी साबित हो सकता है, इसके बाद वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनके लिए आईपीएल 2026 का सीजन आखिरी हो सकता है.
IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1. एमएस धोनी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का है. धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है. हालांकि उनकी उम्र 40 के पार हो गई हैं, हाल के सीजनों में वह घुटनों की समस्या से जूझते दिखे. ऐसे में आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन माना जा रहा है. आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रनआउट विवाद पर भड़के लिटन दास, सलमान अली आगा को सुनाई खरी-खरी बोले- ये चैरिटी मैच नहीं
2. अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में खुद को साबित किया है. आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने साफ किया है कि इस सीजन रहाणे ही टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि आईपीएल 2026 में फ्रेंचाईजी युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जता सकती है. ऐसे में अगर इस सीजन रहाणे बतौर बल्लेबाज फ्लॉप साबित होते हैं, तो यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है.
3. सुनील नरेन
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का नाम भी शामिल है. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस अनुभवी आलराउंडर ने कई सालों तक अपनी घातक गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मैच जिताए हैं. लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वह भी इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं.
4. इशांत शर्मा
इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी शामिल है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बढ़ती उम्र और फिटनेस के चलते इशांत इस सीजन के बाद आईपीएल से विदाई ले सकते हैं.