Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी, जानिए वास्तु शास्त्र के नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में सजावट के लिए शीशा या आईना लगाना एक बड़ी चूक मानी जाती है. किचन मुख्य रूप से 'अग्नि' का स्थान है और यदि आईने में चूल्हे की जलती हुई आग दिखाई देती है, तो इससे घर में अग्नि तत्व असंतुलित होकर बढ़ जाता है.
Vastu Tips For Home

किचन में भूलकर भी न रखें ये समान

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर की वह जगह है जहां से पूरे परिवार की सेहत और खुशहाली तय होती है. यहां रखी छोटी-छोटी वस्तुएं भी घर की सकारात्मकता और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालती हैं. अनजाने में किचन में रखी कुछ गलत चीजें न केवल घर में तनाव बढ़ा सकती है, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकती हैं. अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि और बरकत चाहते हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि आपकी रसोई वास्तु दोष से मुक्त हो. आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें किचन से तुरंत हटा देना चाहिए ताकि घर में खुशहाली बनी रहे.

टूटे-फूटे बर्तन और कबाड़

अक्सर हम मोह के कारण टूटे-फूटे कप, चटके हुए बर्तन या बेकार पड़े जंग लगे चम्मचों को यह सोचकर संभाल कर रख लेते हैं कि वे कभी न कभी काम आएंगे. लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि रसोई में ऐसा कबाड़ रखना घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देना है. ये खराब चीजें न केवल किचन की सुंदरता बिगाड़ती हैं, बल्कि घर की आर्थिक प्रगति में भी बाधा डालती हैं. बेहतर होगा कि आप अनुपयोगी बर्तनों को तुरंत ठीक करवाएं या उन्हें रसोई से बाहर निकाल दें. याद रखें कि आपकी रसोई जितनी साफ-सुथरी और व्यवस्थित होगी, घर में उतनी ही सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी.

भूलकर भी किचन में न लगाएं आईना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में सजावट के लिए शीशा या आईना लगाना एक बड़ी चूक मानी जाती है. किचन मुख्य रूप से ‘अग्नि’ का स्थान है और यदि आईने में चूल्हे की जलती हुई आग दिखाई देती है, तो इससे घर में अग्नि तत्व असंतुलित होकर बढ़ जाता है. यह स्थिति घर के सदस्यों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और आपसी तनाव पैदा कर सकती है. साथ ही चूल्हे का प्रतिबिंब दिखने से अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होती है और जमा पूंजी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. इसलिए आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति के लिए किचन की दीवारों से आईना हटा देना ही बेहतर है.

बिखरा हुआ सामान

क्या आपके किचन काउंटर पर हमेशा सामान बिखरा रहता है. याद रखें भीड़भाड़ वाली जगह मानसिक तनाव बढ़ाती है. इसलिए, जिन चीजों की जरूरत रोज नहीं पड़ती, उन्हें अलमारी में सहेज कर रखें. काउंटर को जितना साफ, खाली और सूखा रखेंगे, खाना बनाना उतना ही आसान होगा और आपको खुशी भी मिलेगी.

फ्रिज में ‘बासी आटा’ न रखें

फ्रिज में आटा बचाकर रखने की आदत से बचें. आयुर्वेद और वास्तु के अनुसार, यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है और घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी कम करता है. इसे ‘पिंड’ के समान माना गया है जो शुभ नहीं होता. इसलिए हमेशा जरूरत के हिसाब से ताजा आटा ही गूंधें क्योंकि ताजी रोटियां न केवल सेहतमंद होती हैं बल्कि घर में खुशहाली भी लाती हैं.

ये भी पढ़ें-Hindu Nav Varsh 2026: इस दिन से शुरू होगा नव संवत्सर 2083, जानिए देश-दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा

कोनों में छिपा कबाड़

अक्सर हम किचन के कोनों या अलमारियों के पीछे फालतू सामान जमा कर देते हैं, जिससे वहां नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. महीने में कम से कम एक बार इन कोनों की सफाई जरूर करें और बेकार के डिब्बे बाहर निकाल दें। साफ और व्यवस्थित कोनों से किचन में ताजी हवा बनी रहेगी और घर का माहौल भी अच्छा रहेगा.

ज़रूर पढ़ें