Vistaar NEWS

Chaturgrahi Yog 2026: 500 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है ‘चतुर्ग्रही योग’, ये 4 राशियां होने वाली हैं मालामाल

chaturgrahi yog 2026

चतुर्ग्राही योग 2026

Chaturgrahi Yog 2026: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और मूर्ति स्थापना में जुट गए हैं. चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. साल 2026 की चैत्र नवरात्रि न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार भी खास मानी जा रही है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी, जिनका अपना विशेष महत्व है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि में ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है. यह दुर्लभ संयोग 500 वर्षों के बाद देखने को मिल रहा है, जिसका विशेष प्रभाव मुख्य रूप से चार राशियों पर पड़ेगा.

क्या है चतुर्ग्रही योग?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस समय मीन राशि में चंद्रमा, शनि, सूर्य और शुक्र ये चार बड़े ग्रह एक साथ मौजूद हैं. ज्योतिष में जब चार ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो इसे ‘चतुर्ग्रही योग’ कहते हैं, जिसका खास असर 20 मार्च तक रहेगा. हालांकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है.

मेष राशि

मिथुन राशि

तुला राशि

धनु राशि

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: इस साल अमावस्या के साथ शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

इन राशियों को इस समय करना चाहिए?

ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के साथ चतुर्ग्रही संयोग का मिलन एक शुभ संकेत है. उनका कहना है कि इस समय इन राशियों के जातक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें और अपने कार्यों को मन लगाकर पूर्ण करें. 500 वर्षों के बाद बनने वाला यह दुर्लभ संयोग 20 मार्च 2026 तक रहेगा, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूती प्रदान करेगा.

Exit mobile version