15 मार्च से खरमास की शुरुआत, थम जाएगी शहनाइयों की गूंज, जानें फिर कब शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

Kharmas 2026: खरमास जिसे मलमास भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक जब राशियों के राजा यानी सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य तेज मंद हो जाता है.
kharmas shadi shubh muhurat

15 अप्रैल से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त

Kharmas 2026: खरमास की शुरूआत 15 मार्च 2026 से होने जा रही है. इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. ये साल में दो बार आता है. इस दौरान मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश, नामकरण और विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. यही वजह है कि इस महीने की 15 तारीख से शहनाइयों की गूंज थम जाएगी.

खरमास कब होता है?

खरमास जिसे मलमास भी कहा जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक जब राशियों के राजा यानी सूर्य, बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य तेज मंद हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. किसी भी शुभ कार्य के लिए सूर्य का मजबूत और उच्च स्थिति में होना जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्य का फल नहीं मिलता है.

फिर कब शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त?

  • 14 मार्च 2026 की देर रात 1.08 बजे सूर्य, कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे.
  • सूर्य के द्वारा राशि परिवर्तन रात 12 बजे के बाद किया जाएगा. इस वजह से इसे 15 मार्च 2026 माना जाएगा. इसी दिन से खरमास शुरू होगा.
  • खरमास का समापन 14 अप्रैल को होगा.
  • 15 अप्रैल 2026 से दोबारा विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो चातुर्मास तक जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी, जानिए वास्तु शास्त्र के नियम

विवाह के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

  • अप्रैल: इस महीने की 15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह होंगे.
  • मई: इस माह की 01, 02, 04, 05, 06, 07, 08, 12, 13 और 14 तारीख को विवाह हो सकेंगे.
  • जून: इस महीने की 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 तारीख को शादी हो सकेगी.
  • जुलाई: इस माह की 01, 02, 06, 07, 08 और 11 तारीख को विवाह होंगे.

ज़रूर पढ़ें