Vistaar NEWS

Hindu Nav Varsh 2026: इस दिन से शुरू होगा नव संवत्सर 2083, जानिए देश-दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा

Hindu Nav Varsh 2026

हिंदू नववर्ष 2026

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पहली तारीख यानी प्रतिपदा से होता है. साल 2026 में यह शुभ दिन 19 मार्च दिन गुरुवार को पड़ रहा है. हिंदू परंपरा के अनुसार, साल का पहला दिन जिस वार को होता है, वही ग्रह उस साल का राजा कहलाता है. इसलिए संवत्सर 2083 के राजा बृहस्पति देव होंगे. ज्योतिष विद्या के आधार पर इस नए साल को ‘रौद्र’ संवत्सर के नाम से जाना जाएगा.

नव वर्ष के शुरुआती दिन क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?

हिंदू पंचांग के अनुसार, नव वर्ष के शुरुआती दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर पूरे वर्ष की परिस्थितियों और संभावित घटनाओं का आकलन किया जाता है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, यह नया साल विशेष रहने की संभावना है. नव संवत्सर का प्रभाव देश-दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम में होने वाले बदलावों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है.

‘रौद्र’ संवत्सर का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होगा

हिंदू नववर्ष के शुरू होते ही चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू हो जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर साल माता दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं, जिससे आने वाले भविष्य के संकेत मिलते हैं. इस बार नए साल की शुरुआत गुरुवार को हो रही है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन पालकी पर माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, पालकी पर माता का आना आर्थिक उतार-चढ़ाव का संकेत है, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ने की संभावना रह सकती है.

इस साल का मौसम कैसा रहेगा?

भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल बारिश औसत से कम होने की उम्मीद है. यदि मानसून कमजोर रहता है, तो इसका सीधा असर खेती और फसलों की पैदावार पर पड़ेगा. साथ ही सूखा पड़ने या आग लगने जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. इतना ही नहीं भूकंप, बाढ़ और दूसरे प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भी कई इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

चैत्र नवरात्र से ही क्यों शुरू होता है हिंदू नववर्ष?

Exit mobile version