Vistaar NEWS

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें ये अचूक उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

Chaitra Navratri 2026

चैत्र नवरात्रि 2026

Chaitra Navratri 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है और यह पर्व नौ दिनों तक चलेगा. शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व दूसरे त्योहारों की तुलना में बहुत खास होता है. यही वह समय होता है जब मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है और इनका अपना अलग महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति चैत्र नवरात्रि के समय किसी कारणवश नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना नहीं कर सकता है, तो वह पहले और आखिरी दिन भी व्रत रखकर मां का आशीर्वाद पा सकता है.

वहीं चैत्र नवरात्रि सुख-शांति, आर्थिक स्थिति में सुधार और खुशहाली के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस दौरान आप कुछ आसान उपाय करके माता रानी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सुख-शांति पा सकते हैं.

मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं

शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं. हिंदू धर्म ग्रंथों में स्वास्तिक को सौभाग्य, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक बताया गया है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा. साथ ही परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा. इसके अलावा तरक्की के द्वार भी खुलेंगे, जहां आप नई ऊंचयियों को हासिल करने में कामयाब रहेंगे.

आम के पत्तों का तोरण लगाएं

चैत्र नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर ताजे आम के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, तोरण लगाने से घर शुद्ध होता है और माता रानी का वास होता है. इससे परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं और एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ता है. शास्त्रों के अनुसार, आम का पत्ता कोई मामूली पत्ता नहीं है, बल्कि इसमें देवी का वास होता है. इसलिए इसका तोरण बनाकर लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है.

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में पालकी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा! जानिए किन राशियों को रहना है सावधान

जल से भरा कलश रखें

मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के समय घर के मुख्य दरवाजे के दाईं ओर जल से भरा कलश रखने से घर में खुशहाली आती है. हर दिन नए कलश का इस्तेमाल करें. यह छोटा-सा उपाय करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मानसिक संतुलन बना रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर पर जल से भरा कलश रखने से शुक्र और चंद्र ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे आर्थिक रूप से बढ़ावा मिलता है.

Exit mobile version