कौन हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या करती हैं काम
शिवेंद्र कुशवाहा
माहिका शर्मा
वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या मैदान पर माहिका शर्मा के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए. दोनों को गले मिलते और किस करते देख फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए. सोशल मीडिया पर हर तरफ इनके रोमांस की चर्चा है और लोग माहिका के बारे में जानना चाहते हैं. माहिका शर्मा फैशन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने इकोनॉमिक्स व फाइनेंस में पढ़ाई की है.वह मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं.साल 2024 में उन्हें ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है. मॉडलिंग के अलावा वह म्यूजिक वीडियो, विज्ञापनों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. माहिका एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं. उनकी अपनी एक अलग पहचान है और वह प्रोफेशनल तौर पर काफी सफल हैं.