ईद पर दिखना है सबसे अलग? दीपिका कक्कड़ के इन ट्रेडिशनल सूट लुक्स से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
शिवेंद्र कुशवाहा
दीपिका कक्कड़
ईद के लिए यह नीला सूट और भारी झुमके वाला लुक बहुत ही सरल और प्यारा है.इस वाइन कलर के भारी अनारकली सूट को आप सिल्वर गहनों के साथ पहनकर बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं. कम मेकअप और हल्के गहनों के साथ यह गुलाबी सूट ईद के लिए एक फ्रेश पसंद है. दीपिका इस सूट में बहुत प्यारी लग रही हैं.इस शानदार लाल सूट को पहनकर आप ईद के मौके पर चांद की तरह चमक सकती हैं. अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो इस भूरे सूट को भारी इयररिंग्स के साथ ट्राई करें. खास फंक्शन के लिए दीपिका का यह भारी अनारकली सूट और हैवी ज्वेलरी वाला लुक बेस्ट है. ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप उनका यह चमकता हुआ शरारा और भारी झुमके वाला लुक कॉपी कर सकती हैं.