Vistaar NEWS

MP News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद

CCTV Photo

सीसीटीवी फोटो

MP News: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फरियादी जंडेल सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पंकज कोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी चेतन राजावत फरार हो गया है. यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर की बताई जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

पहले भी युवकों ने शहर में फैलाई थी दहशत

20 फरवरी की रात में भी ग्वालियर शहर में शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने आधी रात में जमकर उत्पात मचाया था. मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का बताया गया था, जहां आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने पहले 2 हजार रुपये की मांग की और फिर इनकार करने पर फायरिंग करते हुए पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

2 हजार नहीं देने पर हुई फायरिेंग

पूरे मामले में पीड़‍ित उर्फ बेटू चौरसिया के अनुसार, बुधवार की देर रात करीब 12 बजे देव परमार, मोंटी चौहान सुमित चौहान और योगेश कंसाना सभी बेटू चौरसिया के घर पर पहुंचे. उन्‍होंने उसे बाहर बुलाया, लेकिन वह घर पर नहीं था. इस दौरान उसका भाई गौतम बाहर आया, फिर आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए 2 हजार रुपये मांगे. इसके बाद जब गौतम ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाश आक्रामक हो गए.

सुमित चौहान पर आरोप है कि उसने कमर से कट्टा निकालकर फायरिंग की है. गोली चलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद आरोपी अक्षय नगेले और उसका भाई एक नाबालिग साथी के साथ कार से पहुंचे और पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढे़ं- MP News: TET परीक्षा के विरोध में आए भाजपा के पूर्व विधायक, सीएम को चिट्ठी लिखी, आज शिक्षक संगठन सौंपेगा कलेक्टर को ज्ञापन

Exit mobile version