MP News: एमपी के 4 संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं की होगी खरीदारी, रात 8 बजे तक खुलेंगे केंद्र

MP News: राज्य में 15 मार्च तक पंजीयन किए गए. अब प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए तारीखों को ऐलान किया है. पिछले साल ये संख्या लगभग 15 लाख थी. सबसे ज्यादा उज्जैन में किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनकी संख्या करीब 1.23 लाख है.
madhya pradesh wheat procurement

मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की खरीदी

MP News: मध्य प्रदेश के चार संभागों इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल में 1 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी की जाएगी. राज्य के अन्य संभागों में 7 अप्रैल से व्यवस्था शुरू होगी. इस राज्य सरकार ने 40 रुपये बोनस देने का फैसला किया है. गेहूं को 2625 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के रेट से खरीदा जाएगा.

कितने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन?

गेहूं के उपार्जन के लिए प्रदेश भर से 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. राज्य में 15 मार्च तक पंजीयन किए गए. अब प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए तारीखों को ऐलान किया है. पिछले साल ये संख्या लगभग 15 लाख थी. सबसे ज्यादा उज्जैन में किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनकी संख्या करीब 1.23 लाख है. इसके बाद सीहोर में 1.01 लाख, राजगढ़ में 98537 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है.

प्रदेश में सबसे कम रजिस्ट्रेशन आलीराजपुर जिले में हुआ है, जहां केवल 476 किसानों ने पंजीयन कराया है. इसके अलावा बुरहानपुर में 523, पांढुर्णा में 863 और अनूपपुर में 882 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

कितने बजे तक खुले रहेंगे केंद्र?

  • इस बार गेहूं खरीदी के लिए राज्य सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं.
  • गेहूं खरीदी केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे.
  • इसके साथ ही त्योहार और छुट्टी वाले दिनों में गेहूं की खरीदी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: भोपाल में रसोई गैस संकट गहराया, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर, 5-6 दिनाें का करना पड़ रहा इंतजार

कब तक होगी गेहूं की खरीदारी?

  • अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार दो चरणों में गेहूं का उपार्जन करेगी.
  • पहले चरण में 4 संभागों में गेहूं की खरीदी होगी, जो 1 अप्रैल से 5 मई तक जारी रहेगी.
  • दूसरे चरण में 6 संभागों में गेहूं की खरीदी होगी, जो कि 7 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी.

ज़रूर पढ़ें