MP News: 2 मुस्लिम बहनों ने हिंदू युवकों से की शादी, धर्म बदलकर नया नाम रखा, कहा- 7 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं

अलीना और शलीना ने बताया कि वो हिंदू युवकों से 7 सालों से प्यार करती हैं. दोनों बहनों ने कहा कि वो बालिग होने का इंतजार कर रहीं थीं. जब बालिग हो गईं तो उन्होंने अपने मनपसंद युवक से शादी कर ली.
In Chhatarpur, Muslim girls married Hindu boys as per Hindu customs.

छतरपुर में मुस्लिम युवतियों ने हिंदू रीति रिवाज से हिंदू युवकों से शादी कर ली.

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो मुस्लिम बहनों ने 7 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में धर्म बदलकर अपने प्रेमियों से शादी कर ली. दोनों ने घर से भागकर शादी की है. दोनों चचेरी बहनों ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपने हिंदू नाम रख लिए हैं. दोनों बहनों ने जिन हिंदू युवकों से शादी है, वो दोनों भी चचेरे भाई हैं.

9 फरवरी को घर से लापता हो गई थीं

पूरा मामला नौगांव इलाके का है. यहां पर रहने वाली दो चचेरी बहनें अलीना और शलीना 9 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गईं थीं. जिसके बाद उनकी काफी तलाश की गई. लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद अचानक 20 फरवरी को शादी करने के बाद वो नौगांव थाना पहुंची, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए. युवतियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से शादी की है.

7 साल की मोहब्बत के लिए बदला धर्म

अलीना और शलीना ने बताया कि वो हिंदू युवकों से 7 सालों से प्यार करती हैं. दोनों बहनों ने कहा कि वो बालिग होने का इंतजार कर रहीं थीं. जब बालिग हो गईं तो उन्होंने अपने मनपसंद युवक से शादी कर ली. उन्होंने कहा कि 7 साल से जिनसे मोहब्बत थी, उन्हें पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया.

दोनों बहनों ने बताया कि घर वाले गैर मजहबी रिश्ते के लिए नहीं मानते, इसलिए घर से भागकर शादी करनी पड़ी.

थाने में दस्तावेज जमा करवाए

नौगांव थाना पुलिस के मुताबिक शादी करने वाले जोड़ों ने शादी की जानकारी दी है. युवक-युवतियों ने शादी और अन्य दस्तावेज भी जमा करवाए हैं. जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि युवतियों ने बताया कि उन्होंने धर्म बदलकर हिंदू युवकों से शादी कर ली है. और अब वे युवकों के साथ ही रहना चाहती हैं. हाालांकि पुलिस का कहना है कि नव विवाहित जोड़ों ने जो दस्तावेज जमा किए हैं, उसकी जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: भोपाल में रसोई गैस संकट गहराया, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर, 5-6 दिनाें का करना पड़ रहा इंतजार

ज़रूर पढ़ें