MP News: ILLEGAL गैंग के दो और गुर्गे गिरफ्तार, सरगना भूरा हड्डी की मंगेतर की भी हो रही जांच, 6 आरोपी अभी भी फरार
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: भोपाल पुलिस ने ILLEGAL गैंग के दो और गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है. अरुण बंसल उर्फ रांगा और प्रदीप करोले उर्फ प्रदुमन नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. अब तक ILLEGAL गैंग के कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. रविवार देर रात ईदगाह हिल्स से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों आरोपी भूरा हड्डी के इशारे पर काम करते थे.
दोनों आरोपी पुजारी से मारपीट और पैसा वसूलने की घटना में भूरा हड्डी का साथ भी दे चुके हैं. बता दें कि गैंग के सरगना आकाश नीलकंठ अरब भूरा हड्डी को उसके शादी के मंडप से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
अभी 6 और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी
मामले में पुलिस का कहना है कि इलीगल गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है. अब तक इलीगल गैंग के कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. अभी 6 और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. ACP बोले कि गैंग में शामिल लोगों का सोशल मीडिया हैंडल खंगाला जा रहा. गैंग में शामिल जितने लोग इलीगल नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है. इन्हें सस्पेंड कराया जाएगा. अकाउंट प्रोवाइड प्लेटफार्म को सस्पेंड करने लेटर भेजेंगे. दरअसल इलीगल गैंग में शामिल लड़के इलीगल नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर दहशत फैलाते हैं. ऐसे दर्जनों अकाउंट सोशल मीडिया पर है जो इलीगल नाम से बनाए गए हैं. इलीगल गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी का भी सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसके जरिए भूरा हड्डी लोगों के बीच में डर पैदा करने के लिए रील बनाता था. पुजारी का अपहरण कर और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दिनों भूरा हड्डी के साथ ही 6 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने इलीगल गैंग का भंडाफोड़ किया था. गैंग में शामिल लोग अपने गले पर एक विशेष प्रकार का इलीगल नाम से टैटू बनवाते हैं, जो गैंग की पहचान दर्शाती है.
इलीगल गैंग काफी लंबे समय से संगठित तरीके से हनी ट्रैप और उगाही का धंधा चला रहा था. गिरोह के सदस्य भोपाल के अलग-अलग इलाकों में व्यापारियों और कारोबारियों को निशाना बनाते थे. कई मामलों में पीड़ित लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचे.
भूरा हड्डी की मंगेतर की भी हो रही जांच
इलीगल गैंग मामले में एक और बाद अपडेट सामने आया है. पुलिस भूरा हड्डी के मंगेतर की प्रोफाइल की भी जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि ब्लैकमेलिंग कर वसूले गए पैसे को भूरा हड्डी ने अपनी मंगेतर के अकाउंट में ट्रांसफर किए. साथ ही पुलिस को यह भी शक है कि इलीगल गैंग में बड़ा हड्डी की मंगेतर भी सक्रिय थी. हालांकि अभी इस बात की जांच की जा रही है. भूरा हड्डी के मंगेतर को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस का कहना है कि भूरा हड्डी के मंगेतर की बैंक अकाउंट की जांच करवाई जा रही है, जो पैसा अकाउंट टू अकाउंट ट्रांसफर हुआ है, सारे अकाउंट की जानकारी, मंगेतर की मोबाइल की जानकारी जुटाई जा रही. भूरा हड्डी और उसकी मंगेतर एक ही जगह रहते थे. दोनों आपस में संपर्क में आए और फिर शादी के बंधन में बंधने वाले थे. भूरा हड्डी की तरह ही लड़की का भी प्रोफाइल है. अभी लड़की का बैंक अकाउंट खंगाला जा रहा है. बैंक से अकाउंट की जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे.
‘कस्टडी में ही फेरे करा दो’
पिछले दिनों थाने में पहुंचकर भूरा की मंगेतर सीमा ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि कस्टडी में ही फेरे करा दो. विवाह की रस्में पूरी कराने की पुलिस से गुहार लगाई थीं. दुल्हन ने कहा कि पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे करा दो. हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली थीं. अब पुलिस सीमा को भी जांच के दायरे में ले आई है.
बता दें कि शादी के मंडप से हुई गिरफ्तारी के बाद भूरा हड्डी की मंगेतर रोते गिड़गिड़ाते पुलिस थाने पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक उगाही की गई रकम आकाश उर्फ भूरा हड्डी की मंगेतर सीमा के बैंक खाते में पुजारी के भाई ने यूपीआई से ट्रांसफर किया गया था. जिसकी बैंक डिटेल पुलिस के हाथ लगे हैं.. जानकारी मिलने के अनुसार अब भूरा हड्डी की मंगेतर सीमा को भी पुलिस जांच के दायरे में लिया गया है. सीमा के बैंक खाते से जुड़े सभी वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की गई है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि रुपये लेने से पहले उसे रैकेट की जानकारी थी या फिर वह भी किसी रूप में इस पूरे नेटवर्क में शामिल थीं. इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि गैंग में शामिल युवतियों की लीडर तो नहीं थीं.
ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर में गैस संकट के कारण 3 दीनदयाल रसोई बंद, थालियां भी घटी; 3700 की जगह संख्या 1300 पहुंची