Indore News: ईरान-इजरायल युद्ध से बढ़ रही महंगाई, इंदौर में इन चीजों के बढ़े दाम
इंदौर का सियागंज मार्केट
Indore News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर इंदौर में भी देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से इंदौर में आने वाले कई सामान महंगे हो गए है. ईरान का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने की वजह से न केवल ईरान बल्कि अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सामनों के भी दाम बढ़ते जा रहे हैं.
ड्राई फ्रूट्स के बढ़े दाम
इंदौर का सियागंज मार्केट मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा किराना होलसेल मार्केट है. यहां के व्यापारी ईरान और खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स इंपोर्ट करते है. वहां से आने वाली पिस्ता, खारक और अन्य वस्तुओं के दाम पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े है. वजह यह है कि ईरान से भारत के लिए शिपमेंट पूरी तरह से बंद हो चुका है
खजूर के बढ़ते जा रहे है दाम
रमजान का महीना चल रहा है और हर मुस्लिम समाजजन अपना रोजा खजूर से ही खोलता है, ऐसे में इन दिनों खजूर की बड़ी मांग है. खजूर ईरान और खाड़ी देशों से ही हमारे देश में आते हैं. ये सभी ईरान के रास्ते ही आते है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने की वजह से ये सामान नहीं आ रहा है, लिहाजा इनके दाम लगातार बढ़ते जा रहे है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान का रास्ता बंद
ये सब सामान पहले पाकिस्तान होते हुए बाय रोड भी आ जाता था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान का रास्ता बंद है तो पूरा सामान हर जगह से ईरान पहुंचता था और वहां से शिप से भारत आता था, लेकिन यह रास्ता भी बंद हो चुका है. अब सिर्फ हवाई रास्ता बचा है, जोकि बहुत महंगा है.
ये भी पढे़ं- वन विभाग की भर्ती पर विवाद, वन रक्षक भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ, विज्ञापन वापस