Indore: इंदौर में बनेगा एमपी का सबसे बड़ा अस्पताल, 34 ऑपरेशन थिएटर और 320 ICU बेड्स के साथ 36 माह में तैयार होगा न्यू एमवाय
इंदौर एमवाय अस्पताल
Indore News: इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा अस्पताल तैयार होने जा रहा है. 34 ऑपरेशन थिएटर और 320 ICU बेड्स के साथ 36 माह में न्यू एमवाय अस्पताल बनेगा. यह अस्पताल वर्तमान एमवाय अस्पताल से भी बड़ा होगा. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1610 बेड वाले अत्याधुनिक टीचिंग अस्पताल का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया गया है. इस अस्पताल को तैयार करने के लिए प्रशासनिक रूप से 773.07 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है.
मालवा-निमाड़ के लिए संजीवनी है एमवाय – विधायक
इंदौर में बनने वाले इस नए एमवाय अस्पताल को तैयार करने में अनुमानित लागत करीब 586.65 करोड़ रुपये आएगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि एमवाय अस्पताल हमारे मालवा निमाड़ के लिए संजीवनी बूटी का काम करता है.
वहीं अब नया अस्पताल 1610 बेड का बनने जा रहा है. नए अस्पताल बनने का काम अब शुरू होने वाला है. 2 से 4 दिनों में इसका काम शुरू हो जाएगा और तीन साल में एमवाय अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.
81.5 एकड़ में बनकर तैयार होगा अस्पताल
नए एमवाय अस्पताल का 3डी विजुअलाइजेशन भी सामने आया है. इसमे अस्पताल देखने में बिल्कुल आधुनिक लग रहा है. सोलर पैनल के साथ हरे-भरे गार्डन, फाउंटेन, वाइट प्लाजा, एंबुलेंस एंट्री और भव्य प्रवेश द्वारा सभी को देखकर ऐसे लग रहा है कि नया एमवाय अस्पताल सभी सुविधा के साथ लोगों के लिए खुलेगा.
इस अस्पताल को पूरा करने के लिए सरकार ने 36 महीने की समय सीमा रखी है. न्यू एमवाय के पास में मौजूद कई पुरानी इमारतें जैसे ओल्ड क्वार्टर्स, कुछ ब्लाॅक आदि तोड़े जाएंगे. वहीं इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज, चाचा नेहरू अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, कैंसर अस्पताल बरकरार रहेंगे. इनका सिर्फ रिनावेशन कार्य किया जाएगा.
ये भी पढे़ं- MP में SPS अधिकारियों को मिलेगा IPS का दर्जा, 9 पदों को मंजूरी, 27 नामों पर होगी डीपीसी