Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Raja Raghuwanshi Murder Case: सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 10 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम समेत 5 आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

Raja Raghuwanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर देर रात मेघालय पुलिस शिलांग पहुंची. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
sonam_raghuwanshi_live

राजा रघुवंशी मर्डर केस

Raja Raghuwanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम को लेकर देर रात मेघालय पुलिस शिलांग पहुंची. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया. सोनम को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सोनम समेत सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया. सोनम के अलावा अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार हुए चार अन्य आरोपियों को लेकर भी पुलिस शिलांग पहुंची थी. चार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेश किया गया.

राजा रघुवंशी मर्डर केस

इंदौर की गोविंद कॉलोनी निवासी सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को कैट रोड स्थित संगम नगर के राजा रघुवंशी से हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. इस विवाह से दोनों परिवार खुश थे. शादी के बाद 20 मई को कपल हनीमून के लिए रवाना हुआ था. पहले कपल ने गुवाहटी में कामाख्या देवी के दर्शन किए. इसके बाद मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए. 22 मई को कपल शिलांग पहुंचा और 24 मई से लापता थे. दोनों की आखिरी लोकेशन शिलांग के पास ओसारा हिल्स पर मिली थी. वहीं, जो स्कूटी उन्होंने किराए पर ली थी वो लावारिस हालत में मिली थी. जांच के दौरान 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला था.

सोनम ने रची मर्डर की साजिश

आरोप है कि सोनम ने ही राजा के मर्डर की साजिश रची थी. जानकारी के मुताबिक सोनम रघुवंशी इस शादी से खुश नहीं थी. उसने परिजनों के दबाव में शादी की थी. 11 मई को शादी होने के 5 दिन बाद ही सोनम ने हनीमून पर शिलांग जाने का खुद प्लान बनाया. यहां कैसे राजा रघुवंशी की हत्या करनी है इसकी भी प्लानिंग की. सूत्रों के मुताबिक राजा के मर्डर के लिए सोनम ने तीन लोग हायर किए थे. राजा को मरवाने के बाद सोनम ने ही राजा को खाई में फेंका दिया था. साथ ही अपना मोबाइल भी तोड़ दिया.

सोनम की शादी होने के बाद 16 मई को सोनम की राज कुशवाहा से छह घंटे बात हुई. इस दौरान वह अपने साथियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को हत्या के लिए राजी कर चुका था. रात 9 से 12 और 12 से 3 बजे तक कुल छह घंटे के दौरान हुई. बातचीत में उसने सोनम को हत्या की साजिश के बारे में बताया.

17 मई को राज ने अपने दोस्तों आकाश, विशाल और आनंद से सुपर कॉरीडोर पर टीसीएस कार्यालय के पीछे अवंती कैफे एंड रेस्टोरेंट पर मुलाकात की और साजिश को फाइनल रूप दिया. राजा का शव मिलने और सोनम के लापता होने के दौरान वह सोनम के परिवार के लोगों के बीच रहता था. इस दौरान सोनम को दीदी कहकर बुलाता था ताकि उस पर कोई शक न करे और सोनम के बांग्लादेश की जो थ्योरी चलती रहे. हालांकि, इस दौरान वह सोनम से वॉट्सऐप पर संपर्क में था.

ज़रूर पढ़ें