‘विदेश में भारत के लोकतंत्र का मान गिराते हैं राहुल गांधी’, CM मोहन यादव ने ईरान-इजरायल युद्ध को कांग्रेस को घेरा

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना हैं. उन्होंने कहा कि देश में गैस-तेल का कोई कष्ट नहीं है बल्कि कष्ट तो कांग्रेस को है.
CM मोहन यादव

CM मोहन यादव

Bhopal News: मिडिल ईस्ट में इस समय इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हो रहा है और हालात तनावपूर्ण हो चुके हैं. इसी कड़ी में देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना हैं. सीएम मोहन यादव ने कहा है ‘राहुल गांधी अपनी नादानियों से नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे हैं.’

बोलने का जब मौका आता है तो भाग जाते हैं-CM मोहन यादव

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी कहते हैं बोलने नहीं देते, जब बोलने का वक्त आता है तो संसद से भाग जाते हैं. विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र का मान गिराते हैं. राहुल गांधी से तो कांग्रेस भी अब परेशान हो चुकी है. इसके उलट सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले खड़े हुए हैं.

तेल-गैस की कोई कमी नहीं है-सीएम मोहन यादव

ईरान-इजरायल युद्ध चलते देश में गैस और तेल की किल्लत भी देखने को मिल रही है. इसी वजह से कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई थी. इस पर मोहन यादव ने कहा है कि देश में गैस-तेल को लेकर कोई कष्ट नहीं, कष्ट कांग्रेस को है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मठ जहां 470 सालों से मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा प्रसाद, हर दिन 300 लोगों को मिलता है भोजन

कांग्रेस और उसके नेता षडयंत्र कर रहे हैं-सीएम मोहन यादव

इससे पहले भी सीएम मोहन यादव ने कहा था कि जब पूरा देश इस वैश्विक हालात से जूझ रहा है. ऐसे में गैस सिलेंडर को लेकर जितने अच्छे प्रबंधन पीएम मोदी और भारत सरकार ने किए हैं. ऐसे स्थिति में तेल के जहाज निकालकर लाए हैं. कांग्रेस और उसके नेता षडयंत्र कर रहे हैं. जनता सब जानती है और इसी वजह से यह लगातार सत्ता से दूर है. ऐसे गैर जिम्मेदार व्यवहार के लिए मैं इनकी निंदा करता हूं.

ज़रूर पढ़ें