MP News: असलम चमड़ा की जमानत को लेकर विरोध प्रदर्शन, विश्व हिंदू परिषद ने निकाली ‘शव यात्रा’
असलम चमड़ा(File Photo)
MP News: स्लॉटर हाउस मामले में असलम चमड़ा को जमानत मिलने का विरोध शुरू हो गया है. 70 दिन बाद असलम चमड़ा को जमानत मिली गई है. जमानत के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद सड़क पर उतर कर विरोध जताया. वीएचपी ने नगर निगम की सांकेतिक रूप से शवयात्रा निकालकर विरोध जताया.
नगर निगम के ऑफिस के सामने प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद ने आज असलम चमड़ा को जमानत मिलने पर विरोध जताया. बड़ी संख्या में हिंदू परिषद के कार्यकर्ता माता मंदिर चौराहा (नगर निगम दफ्तर )के सामने पहुंचे. सांकेतिक रूप से नगर निगम की शव यात्रा निकाली. नगर निगम दफ्तर माता मंदिर से पैदल चल कर पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे.
देशद्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजने की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने गौ मांस मामले में असलम चमड़ा पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है. असलम चमड़ा के साथियों पर भी मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजने की मांग की है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल चलते हुए कमिश्नर ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
70 दिन बाद मिली असलम चमड़ा को जमानत
70 दिन बाद अदालत से जमानत मिल गई है. एडीजे कोर्ट के पंकज कुमार जैन की अदालत ने 35,000 के मुचलके पर उसकी रिहाई के आदेश दिए हैं. जानकारी के अनुसार जमानत मिलने के बाद असलम चमड़ा रिहा तो हो गया, लेकिन रिहाई के बाद से वह गायब है. असलम के परिजन और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं. इधर असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद शहर में विरोध तेज हो गया है.