MP News: कांग्रेस विधायक अजय सिंह के कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. उनके इस बयान का समर्थन करते हुए पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नेता, जो भी बात कह रहे हैं वो बिल्कुल सही है. उन्होंन कहा कि कामजोर कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं होना चाहिए, जिसके पास ताकत है वहीं कांग्रेस पार्टी में रहे यही कांग्रेस पार्टी के लिए जरुरी है. उन्होंने कहा कि लोग डर कर दूसरे दलों में चले जाते हैं और ऐसे कार्यकर्ता कांग्रेस का नहीं चाहिए.
अजय सिंह ने संकल्प लिया पूरा होगा – कुणाल चौधरी
कुणाल चौधरी ने कहा कि अजय सिंह ने 2028 में सरकार बनाने का संकल्प लिया है तो वह पूरा भी होगा. कांग्रेस की सरकार जरुर बनेगी. वहीं कुणाल चौधरी ने कहा कि राज्यसभा में जिसे भी भेजना है यह विषय हाई कमान का है और वहीं तय करेगा की कौन नेता राज्यसभा के लिए होगा. उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कई नेता है और दावेदारो की कमी नहीं है, लेकिन हाई कमान इस पर फैसला करेगा.
अजय सिंह के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना
अजय सिंह के इस बयान पर भाजपा ने भी उन पर निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता इस तरह के बयान कई बार दे चुके है. कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बटी हुई है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार कांग्रेस नेता इस तरह बयान दे चुके हैं. यादव ने आगे कहा कि अजय सिहं अपने गुटों को चार्च करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्यसभा को लेकर दिग्विजय सिंह ने नेताओं को लड़ने के लिए छोड़ दिया है. कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है आपस में लड़ाई है. कांग्रेस में जुलाहों में लट्ठम लट्ठा चल रहा है.
अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने वालों पर दिया था बयान
मध्य प्रदेश के चुरहट से विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेसियों को लेकर अपनी बात रखी. अजय सिंह ने कहा कि जिसे जाना होता है, वह आज चला जाए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘छोटा परिवार सुखी परिवार’
भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सीएम बनाए जाने वाले सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया कांग्रेस में थे, तो पहली कतार की चार कुर्सियों में उनका नाम और स्थान शामिल होता था. अब तो आप लोग देख ही रहे हो. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सीएम का चेहरा तय करने से पहले ग्वालियर में यह तय कर लें कि नरेंद्र सिंह तोमर ज्यादा पावरफुल है सिंधिया.
ये भी पढे़ं- CM मोहन यादव के आदेश पर खेती को लाभ का धंधा बनाने पर जुटे 5 विभाग, मंत्री-अफसरों ने बनाई रणनीति
