Vistaar NEWS

Jabalpur News: चौसठ योगिनी मंदिर में आपत्तिजनक शूटिंग पर कोर्ट सख्त, थाना प्रभारी से जांच रिपोर्ट तलब की

Chausath Yogini Temple Complex (File Photo)

चौंसठ योगिनी मंदिर परिसर(File Photo)

MP News: जबलपुर के चौसठ योगिनी मंदिर में कथित आपत्तिजनक शूटिंग मामले में एमपी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामले में केस दर्ज किया गया है. कोर्ट ने मामले में गोरखपुर थाना प्रभारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है. आरोप है कि टीवी सीरियल लक्ष्मी निवास की शूटिंग के दौरान चौंसठ योगिनी मंदिर और ग्वारीघाट जैसे धार्मिक स्थलों को पृष्ठभूमि बनाकर अशोभनीय दृश्य फिलाए गए हैं.

9 अप्रैल को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शुभांगी पालो की अदालत में मामले में सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही गोरखपुर थाना प्रभारी को 9 अप्रैल को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है.

वहीं मामले में परिवादी अधिवक्ता विवेक तिवारी ने बताया कि टीवी सीरियल अशोभनीय और अपत्तिजनक दृश्य शूट किए गए हैं.

‘धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं’

अधिवक्ता विवेक तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में छेड़छाड़ जैसे दृश्यों को भी दिखाया गया है. इन दृश्यों से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. सोशल मीडिया पर इन चित्रों के वायरल होने के बाद जनता में भी काफी गुस्सा है. शहर में आमजन में आक्रोश बना हुआ है. इस तरह के दृश्य धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं. इसलिए कार्रवाई जरूरी है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

विवेक तिवारी ने मांग की है कि जिस तरह से मंदिर परिसर में इस तरह के दृश्य दर्शाए गए हैं, वे अस्वीकार्य हैं. ये धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है. परिवादी ने मामले में दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन जांच रिपोर्ट बनाने की तैयारी में जुट गया है. 9 अप्रैल को पुलिस कोर्ट में विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करेगी. इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Indore: इंदौर ईवी हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सीएम मोहन यादव, बाेले- हादसा बेहद दुखद

Exit mobile version