Vistaar NEWS

MP News: त्योहारों के बीच एमपी में हाई अलर्ट पर पुलिस, प्रदेश भर में 24 घंटे रखेंगे नजर

MP Police

एमपी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश में त्योहारों के बीच पुलिस हाई अलर्ट पर नजर आ रही है. पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं. पूरे प्रदेश भर में 24 घंटे पुलिस की नजर सभी त्योहारी गतिविधियों पर रहने वाली है. मुख्‍यालय ने रात में पुलिस कर्मियों की गश्ती और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहने वाला है.

भोपाल में 1000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

राजधानी भोपाल में 1000 पुलिसकर्मी त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था का मोर्चा संभालेंगे. मुख्‍यालय ने खंडवा, खरगोन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त बल बढ़ाया है.

मुख्‍यालय ने अधिकारियो की छुट्टी पर लगाया प्रतिबंध

कल पुलिस मुख्‍यालय ने आदेश जारी कर त्योहार के समय अधिकार‍ि‍यों और पुलिस कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है. त्योहार के दाैरान सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्‍यवस्‍था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. आदेश में आगे कहा गया है कि अति आवश्‍यक कार्य जैसी इमरजेंसी में उच्‍च अधिकारी की सहमती और परमिशन के बाद अवकाश लिया जा सकता है.

त्योहार पर बंद रहेंगी मीट दुकानें

चैत्र नवरा‍त्र के पवित्र पर्व को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने शहर में संचालित होने वाली मीट-मछली की दुकानों काे पूण: बंद रखने का आदेश जारी किया है. इस आदेश में प्रमुख त्योहारों का भी जिक्र किय गया है. जैसे चैती चांद, राम नवमी, महावीर जयंती और बुद्ध जयंती इन सभी दिनां पर मीट की दुकाने पूरी तरह से बंद रहेगी.

ये भी पढे़ं- Bhopal: भोपाल में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, नियम उल्‍लंघन पर रद्द होगा लाइसेंस, जानें कब-कब नहीं खुलेगी दुकानें

Exit mobile version