पैडल Cyclothon 2026: 8 मार्च 2026 को दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएंगा और इसी मौके पर विस्तार न्यूज की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पैडल Cyclothon 2026 का आयोजन होने जा रहा है. ‘संकल्प स्वच्छता का’ लेते हुए विस्तार न्यूज का प्रयास है कि जनभागीदारी के साथ आने वाले दिनों में अपने भोपाल को No.1 स्वच्छ शहर बनाया जाए. आइए विस्तार न्यूज की इस मुहिम से जुड़िए और एक संकल्प लीजिए की अब से हम भी भोपाल को स्वच्छ बनाने की तरफ कदम जरूर बढ़ाएंगे.
रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करिए
इसी स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विस्तार न्यूज की तरफ से अटल पथ नियर टीटी नगर स्टेडिय में पैडल Cyclothon 2026 का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस यानी की 8 मार्च को किया जा रहा है. आयोजन का समय सुबह 6 बजे से लेकर 9.30 मिनट तक रहेगा. इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आप तुंरत रिजिस्टर करें और स्थान सुनिश्चित करें. रिजिस्ट्रेशन शुल्क 115 रुपये निर्धानरित किया गया है. ज्यादा जानकारी के लिए आप 9399248518 पर संपर्क कर सकते हैं.
इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं- https://vistaarnews.com/paddle-cyclothon/
वैन्यू- TT नगर स्टेडियम भोपाल
ये रहा पैडल Cyclothon 2026 का रूट
तात्या टोपे स्टेडियम प्रारंभ होकर → चिनार पार्क → बोर्ड ऑफिस → भाजपा कार्यालय → सुभाष स्कूल चौराहा → बिट्टल मार्केट चौराहा → चुनाभट्टी चौराहा → मैनिट से होते हुए पुनः अटल पथ तक
