MP News: कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित, 47 नगर अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

MP News: डॉ. कामले ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी.
MP Congress

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 8 जिलों में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जबकि 13 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष और 47 नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

शहरों में नई कार्यकारिणी गठित हुई

संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि बुरहानपुर शहर, भोपाल ग्रामीण, सिंगरौली ग्रामीण, सिंगरौली शहर, उमरिया, रीवा ग्रामीण, रीवा शहर और दमोह जिलों में नई कार्यकारिणी गठित की गई है.

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है. आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके.

‘जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे’

डॉ. कामले ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: सेल्फ असेसमेंट के लिए 30 जून तक समय, इसके बाद ‘टाइम बेस्ड’ फाइनल होगी सीआर, GAD के निर्देश

47 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां तय

  • 8 जिलों में नई जिला कार्यकारिणी
  • 13 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्ष नियुक्त
  • 47 नगर अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय
  • बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

ज़रूर पढ़ें