MP News: मुस्लिम युवक 3 हिंदू युवतियों के साथ पहुंचा उज्जैन, हिंदूवादी संगठनों ने जमकर की पिटाई, कहा- लव जिहाद कर रहा था
उज्जैन में हिंदू युवतियों के साथ घूम रहे मुस्लिम युवक की हिंदूवादी संगठनों ने पिटाई की.
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुस्लिम युवक को तीन हिंदू युवतियों को लेकर सड़क पर घूमना काफी भारी पड़ गया. जैसे ही मुस्लिम युवक के हिंदू युवतियों को शहर की सड़कों पर लेकर घूमने की सूचना मिली. वैसे ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि आरोपी युवक लव जिहाद कर रहा था. इसलिए उसकी पिटाई की है.
युवक पर लगातार थप्पड़ बरसाए
जानकारी के मुताबिक सतना का रहने वाला मुस्लिम युवक तीन युवतियों को लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन आया था. युवक हिंदू युवतियों को लेकर सड़कों पर घूम रहा था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. युवक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक युवतियों के साथ घूम रहा था, तभी हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचकर अचानक युवक की पिटाई शुरू कर देते हैं. हालांकि इस दौरान युवक के साथ एक युवती हिंदूवादी संगठन के लोगों को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन हिंदूवादी संगठन के लोग नहीं मानते हैं. वे लगातार युवक पर थप्पड़ बरसाते नजर आए.
पुलिस ने कहा- जांच चल रही है
वहीं पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आई. हालांकि पुलिस का कहना है कि हिंदूवादी संगठन के लोगों ने लव जिहाद की शिकायत की है. मामले में जांच चल रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढे़ं: MP News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर डेढ़ लाख भी ठगे; इंदौर में मां से मिलवाने के बहाने ले गया था घर