MP Weather Update: इंदौर-भोपाल समेत पूरे प्रदेश का पारा चढ़ा, मार्च-अप्रैल में ही हीटवेव की आशंका, जाने आज कैसा रहेगा मौसम
MP Weather Update
MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और उससे लगे मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है. जिससे दिन के समय गर्मी बढ़ने लगेगी, हालांकि अभी भी सुबह और रात में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है.
इन क्षेत्रों में बढ़ सकता है तापमान
पिछले दिनों भी मध्यप्रदेश सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष गर्मी का मौसम अपेक्षाकृत जल्दी सक्रिय हो सकता है. आईएमडी के अनुसार प्रदेश के मालवा, बुंदेलखंड, चंबल और निमाड़ में तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जैसे जिलों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
इस कारण से बढ़ने लगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान से सटी सीमा होने के कारण इन इलाकों में गर्मी की असर सबसे पहले और सबसे तेज दिखाई देता है. शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो रतलाम जिला 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके अलावा धार में 38.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन और इंदौर में गर्मी का असर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के मुकाबले ज्यादा रहा, जिससे मार्च की शुरुआत में ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मैहर के शारदा मंदिर की रोपवे सेवा 14 मार्च तक बंद, मेंटेनेंस के कारण लिया फैसला, हेल्पलाइन नंबर भी जारी