MP Weather Update: एमपी में गर्मी से मिलेगी राहत! ग्वालियर-चंबल समेत इन जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

MP Weather Update: अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
MP Weather Forecast

MP Weather Forecast

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में अप्रैल से पहले ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे में मौसम सभी जिलों में शुष्क बना रहा.
  • भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.5 से लेकर 4.8 डिग्री ज्यादा रहा.
  • नर्मदापुरम पिछले कई दिनों से एमपी का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है. यहां शनिवार (14 मार्च) को लू प्रभाव देखने को मिला.

नर्मदापुरम में सर्वाधिक तापमान रहा

  • मध्य प्रदेश का सर्वाधिक तापमान नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा. ये सबसे गर्म शहर बना हुआ है.
  • वहीं, रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार और खजुराहो में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा. विदिशा और सीहोर जिले के भैरूंदा में सर्वाधिक तापमान 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
  • प्रदेश का सबसे कम तापमान शनिवार (14 मार्च) को कटनी जिले के करौंदी और नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में 3 बसों में लगी भीषण आग, आसपास के लोगों को हटाया गया, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी

आने वाले दिनों में एमपी का मौसम कैसा रहेगा?

  • अगले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा.
  • एमपी के कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी.
  • वहीं, 17 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर पश्चिम इलाके में सक्रिय हो रहा है. जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें