MP News: विधानसभा की चार प्रमुख समितियों के सभापति नियुक्त, भंवर सिंह शेखावत को लोक लेखा समिति की जिम्मेदारी
भंवर सिंह शेखावत विधायक
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा की चार महत्वपूर्ण समितियों में सभापतियों की नियुक्ति कर दी गई है. सभी सभापतियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. इसके साथ ही प्रत्येक समिति में सभापति के अलावा दस-दस सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. विधानसभा सचिवालय ने इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं.
भंवर सिंह शेखावत संभालेंगे कमान
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अध्यक्ष ने वर्ष 2026-27 के लिए इन समितियों के गठन और उनके सभापतियों के निर्वाचन की घोषणा की थी. तय प्रक्रिया के अनुसार सदस्यों का चयन किया गया और सभी सभापति निर्विरोध चुने गए. सबसे अहम मानी जाने वाली लोक लेखा समिति की कमान विधायक भंवर सिंह शेखावत को सौंपी गई है.
समिति में कौन-कौन सदस्य हैं?
यह समिति सरकारी विभागों के खर्च और वित्तीय अनुशासन की जांच करने वाली विधानसभा की प्रमुख समितियों में शामिल है. समिति में जयंता मल्लैया, मीना सिंह मांडे, ओमप्रकाश धुर्वे, नागेंद्र गुड़, उपा बाबू सिंह ठाकुर, रमेश्वर शर्मा, रीति पाठक, योगेश पंडाग्रे, संजय उइके और दिनेश जैन को सदस्य बनाया गया है.
समिति में चिटनीस को शामिल किया गया
इसी तरह सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति अर्चना चिटनीस को बनाया गया है. यह समिति राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज और वित्तीय स्थिति की समीक्षा करती है. समिति में कुंवर सिंह टेकाम, अशोक रोहाणी, बृजेंद्र सिंह यादव, दिलीप सिंह परिहार, देवेंद्र कुमार जैन, गायत्रीराजे पवार, सुशील कुमार तिवारी, फूलसिंह बरैया, नितेंद्र सिंह राठौर और केशव देसाई को सदस्य नियुक्त किया गया है.
प्राक्कलन समिति की जिम्मेदारी अजय विश्नोई को दी
प्राक्कलन समिति की जिम्मेदारी अजय विश्नोई को दी गई है. यह समिति विभिन्न विभागों के अनुमानित व्यय और योजनाओं की समीक्षा करती है. समिति में शैलेन्द्र जैन, मेघा मेंडोला, हरिशंकर खटीक, दिव्यराज सिंह, नीना वर्मा, सुदेश राय, आशीष शर्मा, नारायण सिंह पट्टा, राजेंद्र भारती और देवेंद्र सबवार को सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति का सभापति राजेंद्र को नियुक्त किया गया है. यह समिति नगरीय निकायों और पंचायतों के वित्तीय कार्यों की समीक्षा करती है.
साल 20026-27 तक रहेगा कार्यकाल
समिति में बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मालिनी गौड़, कमलेश प्रताप शाह, ललिता यादव, विष्णु खत्री, प्रदीप अग्रवाल, अभय मिश्रा, डॉ. सतीश सिक्का और सतीश मालवीय को सदस्य बनाया गया है.विधानसभा सचिवालय के अनुसार चारों समितियों के सभापति और सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं. इन समितियों का कार्यकाल वर्ष 2026-27 तक रहेगा और ये समितियां विभिन्न विभागों के वित्तीय प्रबंधन, योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी उपक्रमों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी.