Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
MP News: CM मोहन यादव ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 16 जिलों के 38 लाख बच्चों को दी जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की' - Vistaar NEWS

MP News: CM मोहन यादव ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 16 जिलों के 38 लाख बच्चों को दी जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

MP News: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है
CM Mohan Yadav started the Pulse Polio campaign

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio Abhiyan) की शुरुआत की. ये अभियान 8 से 10 दिसंबर यानी 3 दिनों तक चलेगा. सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सीएम ने दवा भी पिलाई.

38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है, जब कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए.

रिहायशी इलाकों से ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर, गली-गली जाकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 साल तक के बच्चों को निशुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं.

ये भी पढ़ें: Jabalpur में पकड़ा गया अजब-गजब चोर, चोरी का सामान नर्मदा नदी में छुपाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’

प्रदेश के 16 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विश्व स्तरीय विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं.

सीएम ने आगे ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है. बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिंदगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है. पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत साल 1995 से हुई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सतत पोलियो मुक्त बनाए रखना है.

ये भी पढ़ें: दो सुरक्षाकर्मियों ने पहले युवक को रॉड से पीटकर की हत्या, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

उन्होंने कहा कि भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया गया हैं.

ज़रूर पढ़ें