Vistaar NEWS

MP News: जिलों में कांग्रेस संगठन की पकड़ मजबूत करने की तैयारी, 71 जिला संगठन महामंत्रियों की भोपाल में ट्रेनिंग

MP Congress

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अब जिलों में संगठन महामंत्रियों को अधिक अधिकार देने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश के 71 जिला संगठन महामंत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को भोपाल में आयोजित किया जाएगा.

कई बड़े पदाधिकारी होंगे शामिल

बैठक में जिला संगठन महामंत्रियों को उनके अधिकार, जिम्मेदारियां और संगठन में उनकी भूमिका को विस्तार से समझाया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एक फोल्डर भी दिया जाएगा, जिसमें उनके अधिकार क्षेत्र और कामकाज की रूपरेखा स्पष्ट की गई है. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले और प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी मुख्य रूप से मार्गदर्शन देंगे.

जिलों में AICC मॉडल पर अधिकार

सूत्रों के अनुसार जिस तरह एआईसीसी में संगठन महामंत्री के पास व्यापक अधिकार होते हैं, उसी तर्ज पर अब जिलों में भी संगठन महामंत्रियों को मजबूत भूमिका दी जाएगी. उन्हें जिला, ब्लॉक, उप-ब्लॉक और मंडल-सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों से जुड़े आदेश जारी करने का अधिकार भी मिल सकता है.

जिला अध्यक्ष के सहयोगी के रूप में भूमिका

प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि जिला अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच तालमेल कैसे बनाया जाए, ताकि संगठनात्मक कामों में टकराव की स्थिति न बने. जिला संगठन महामंत्री को जिला अध्यक्ष के प्रमुख सहयोगी के रूप में काम करना होगा और संगठन की गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट भी देनी होगी.

ये भी पढ़ें: MP News: सड़क और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, राज्य सरकार विकसित करेगी 6 बड़े आर्थिक कॉरिडोर

मीडिया और सोशल मीडिया पर भी फोकस

बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया विभाग भी प्रस्तुति देंगे। इसमें बताया जाएगा कि

Exit mobile version