Vistaar NEWS

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, बजट में हुआ ऐलान

mp_budget_jobs

एमपी बजट में 15 हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान

MP Budget 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश सरकार का पिटारा खोल दिया है. उन्होंने 18 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया. यह बजट कुल 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है, जिसमें युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 15 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है.

MP में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं.

MP बजट में रोजगार के लिए बड़े ऐलान

MP बजट में शिक्षा के लिए क्या मिला?

ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की घोषणा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 530 करोड़ रुपए पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है. वहीं, ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा जी राम जी के लिए 10428 करोड़ रुपए का प्रावधान बताया गया.

Exit mobile version