Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. इनकम टैक्स विभाग ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि IT ने मिलन स्वीट और अन्य जगह पर दबिश दी है. लगातार मिल रही अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के उपनिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहें.
एमपी नगर समेत कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी
भोपाल के एमपी नगर समेत कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी हैं और फिलहाल स्थानीय अफसर और पुलिस महकमें के लोग मौके पर मौजूद हैं. प्रदेश में त्योहारों के मंदेनजर रखते हुए लगातर छापेमारी का दौर जारी हैं.
ये भी पढ़ें: Bhopal News: CM मोहन यादव फिर बदलेंगे शिवराज का एक और फैसला, सरकारी दफ्तरों में लागू होगा सिक्स-डे वीक
