Vistaar NEWS

MP News: होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक दर्जन कलेक्टरों के तबादले तय, सामान्य प्रशासन विभाग को मुख्य सचिव के लौटने का इंतजार

MP IAS Transfer

एमपी आईएएस ट्रांसफर

MP News: होली और रंगपंचमी के बाद मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है. मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह कलेक्टरों की तबादला सूची जारी हो सकती है, जिसमें करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित होंगे. इस संभावित फेरबदल में सबसे ज्यादा नजरें भोपाल कलेक्टर और भोपाल संभाग आयुक्त के पद पर टिकी हुई हैं.

भोपाल में महिला कलेक्टर नियुक्त हो सकती है

सूत्रों के अनुसार, सरकार भोपाल जैसे बड़े जिले में महिला आईएएस को मौका देने पर भी विचार कर रही है. धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को जिले में तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है. बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर, संभाग आयुक्त, निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के एमडी-सीईओ के साथ मंत्रालय स्तर पर प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के प्रभारों में भी बदलाव किया जाना है. विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सूची आने की चर्चा थी, लेकिन मुख्य सचिव अनुराग जैन के पांच दिन के अवकाश पर चले जाने से फैसला टल गया. अब उनके लौटते ही नामों पर अंतिम समीक्षा कर सूची जारी की जा सकती है.

भोपाल कलेक्टर बदलना तय

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का सचिव स्तर पर प्रमोशन हो चुका है, इसलिए उनका तबादला लगभग तय माना जा रहा है. साल 2010 बैच के इस अधिकारी को किसी संभाग का आयुक्त बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को भी दो साल पूरे होने के कारण नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें-MP कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर जारी, 5 जिलों के 28 नगर अध्यक्ष घोषित, 27 विधानसभा में मंडलम अध्यक्षों का भी ऐलान

भोपाल कलेक्टर के लिए ये तीन नाम चर्चा में

इन जिलों के कलेक्टर भी हो सकते हैं प्रभावित

Exit mobile version