महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम युवक से की शादी, पिता बोले- जादू-टोना किया गया

Monalisa Wedding: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कर ली.
Monalisa Marriage Farhan khan

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से की शादी

Monalisa Wedding: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों पर है. जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कर ली. जिसके बाद परिवार हैरान है और जादू-टोने का असर बता रहे हैं. पिता ने बताया कि शादी के लिए हमने विरोध किया और महेश्ववर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह राजी नहीं हुई, तो वहीं मोनालिसा के चाचा ने कहा कि अब जो भाग्य में होगा, वही होगा.

शादी के बाद क्या बोले मोनालिसा के पिता

मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद पिता जय सिंह भोंसल ने कहा कि मोनालिसा के ऊपर जादू-टोना कर दिया गया है. पिता ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग आए और अपने आप को केरल का होना बताया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोनालिसा को फिल्म में काम दिलाऊंगा और एक्टिंग सिखाऊंगा. पिता भी उन युवकों के झांसे में आ गए और मोनालिसा के साथ केरल चले गए. लेकिन केरल में तो कुछ और ही खेला हो गया. वहां पर मोनालिस एक्टिंग सीखने की बजाय एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कर ली. हालांकि इस दौरान मोनालिसा के पिता ने काफी विरोध किया, लेकिन उनकी एक ना चली.

पुलिस से नहीं मिली मदद- पिता का आरोप

पिता ने बताया कि शादी के दौरान काफी विरोध किया और उसे महेश्वर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह बिल्कुल तैयार नहीं हुई. इस दौरान पुलिस से भी मदद मांगी थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पुलिस ने कहा कि मोनालिसा 18 वर्ष की हो चुकी है और बालिग होने के कारण वह अपनी इच्छा से शादी करने के लिए स्वतंत्र है. वह जहां चाहे शादी कर सकती है.

ये भी पढ़ेंः डॉक्टरों ने जिसे बताया ‘मृत’, वो हो गई जिंदा, सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी, श्मशान की जगह अस्पताल ले गए परिजन

जो भाग्य में होगा, वही होगा- मोनालिसा के चाचा

परिवार ने बताया कि अब हमारे पास कुछ करने को बचा नहीं है. चाचा ने कहा कि अब मोनालिसा के भाग्य में जो भी होगा, वही होगा. चाचा ने शादी को लेकर कहा कि केरल के प्रभावशाली लोगों का भी समर्थन मिला. वहीं, उज्जैन के ही रहने वाले एक शख्स ने बताया कि हमने मोनालिसा के फोन पर बात की है. वह पहले ही शादी के लिए किसी और को पसंद कर चुकी थी, लेकिन उसके घर वाले कहीं और करना चाहते थे. अब उसने केरल में जाकर मंदिर से शादी कर ली.

ज़रूर पढ़ें