केरल से हताश होकर लौटे मोनालिसा के पिता, बोले – बेटी को मेरी आंखों के सामने से छीन ले गए…
मोनालिसा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Monalisa Farman Marriage: इन दिनों मोनालिसा और फरमान खान की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां नवविवाहित जोड़े ने केरल के तंपानूर पुलिस थाने में जाकर सुरक्षा की मांग की है तो वहीं मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने धोखे की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने जादू-टोने होने का शक जताया है.
मोनालिसा के पिता ने क्या कहा?
मोनालिसा और फरमान ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक मंदिर में आपसी रजामंदी से शादी कर ली. इसके बाद दोनों तंपानूर थाने पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा की मांग की. इसी आधार पर पुलिस ने मोनालिसा को पूछताछ के लिए बुलाया था. केरल से महेश्वर लौटे मोनालिसा के पिता ने पूरी कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग मेरे घर आए थे, जो केरल से थे. बेटी को एक्टिंग सिखाने और फिल्मों में काम दिलाने की बात कही. अपने साथ मोनालिसा को ले गए, लेकिन वहां फरमान खान नाम के युवक से शादी कर ली.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस बात का विरोध किया. मोनालिसा को महेश्वर लौटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी. तंपानूर पुलिस ने उन्हें बताया कि बेटी बालिग हो चुकी है और अपनी इच्छा से शादी करने के लिए स्वतंत्र है. हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, ना जाने ये कैसे हो गया? उन्होंने शक जताते हुए कहा कि हो सकता है कि उस पर जादू टोना किया गया हो.
‘प्रभावशाली लोगों का मिला समर्थन‘
मोनालिसा और फरमान को केरल के प्रभावशाली लोगों का समर्थन मिला है. जयसिंह भोंसले ने बताया कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन करने के बाद जो पैसे मिले थे, वो आने-जाने और ट्रेनिंग आदि में खर्च हो गई. उन्होंने आगे कहा कि बेटी हिरोइन बन रही थी. उसे फिल्मों में काम मिलेगा. मैं उसके साथ हमेशा ही रहा. मेरी बेटी को धोखे से फंसा लिया गया.
ये भी पढ़ें: MP News: गैस सिलेंडर पर मुख्य सचिव ने की बैठक; भोपाल कलेक्टर का आदेश- मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में नहीं होगी सप्लाई
‘मुझे ये लव जिहाद ही लग रहा है’
मोनालिसा के पिता ने बताया कि केरल पुलिस ने मुझसे कहा कि अब तुम्हारा यहां कोई काम नहीं है. मैं सीएम मोहन यादव सर से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी ने जो थोड़ा बहुत हमको नाम दिया है. उसे वापस सुरक्षित दिलवा दो. मुझे तो ये लव जिहाद का मामला लगता है.