क्या मोनालिसा-फरमान की शादी के पीछे है शरजील इमाम और PFI का हाथ? वकील नाजिया इलाही ने उठाई जांच की मांग

मोनालिसा और फरमान की शादी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवाद को लेकर अब दिल्ली की अधिवक्ता और टीवी डिबेट में सक्रिय रहने वाली नाजिया इलाही खान ने जांच की मांग की हैं.
मोनालिसा-फरमान की शादी

मोनालिसा-फरमान की शादी

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा और फरमान की शादी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवाद को लेकर अब दिल्ली की अधिवक्ता और टीवी डिबेट में सक्रिय रहने वाली नाजिया इलाही खान सोमवार को खरगोन पहंची. यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर कई भंगीर सवाल खड़े किए. इतना ही मनालिसा-फरमान की शादी की गहन जांच की भी मांग की.

नाजिया इलाही खान ने कहा

मीडिया से बातचीत के दौरान नाजिया इलाही खान ने कहा कि यदि फरमान मुस्लिम हैं और मोनालिसा हिंदू आदिवासी समुदाय से हैं, तो हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत सवालों के घेरे में आती हैं. इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अगर धर्म परिवर्तन हुआ है तो उसका वैध प्रमाण सार्वजनिक किया जाना चाहिए. यह विवाह अगर विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत हुआ है, तो धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का औचित्य भी जांच का विषय है.

मामले की जांच होना बेहद जरूरी

नाजिया इलाही का कहना है कि पूरे मामले की जांच होना बेहद जरूरी है ताकि सच्चाई सबसे सामने आ सके. नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि इस प्रकरण में कुछ अन्य एंगल भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि फरमान का नाम पहले CAA और NRC विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी सामने आया था. ऐसे में यह जांच का विषय है कि उसकी नजदीकियां शारजील इमाम से रही हैं या नहीं.

पीएफआई से संभावित संबंधों की जांच

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संभावित संबंधों की भी जांच होनी चाहिए. नाजिया इलाही खान ने यह भी कहा कि मोनालिसा के पासपोर्ट बनने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में पासपोर्ट विभाग से भी जांच की मांग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पासपोर्ट रद्द कराने के लिए आवेदन दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: मोहन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, 3800 करोड़ की सड़क, गेहूं पर बोनस मंजूर

ज़रूर पढ़ें