भोपाल में नाबालिग ने ट्रक डंपर की चोरी, शौक पूरा करने ट्रक चोरी की, GRP ने किया गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है. भोपाल में रहने वाले एक नाबालिक में शौक पूरा करने के लिए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
Bhopal News

Bhopal News

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है. भोपाल में रहने वाले एक नाबालिक में शौक पूरा करने के लिए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. शौक पूरे करने के चक्कर में नाबालिक ने रेलवे कॉलोनी से ट्रक डंपर की चोरी की. घटना के बाद भोपाल जीआरपी ने जांच शुरू की, जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जीआरपी ने भोपाल ने चोरी हुए डम्पर ट्रक बरामद कर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिक होने के कारण आरोपी को सुधार गृह भेज दिया गया.

आरोपी को काम की जरूरत थी

जीआरपी की जांच में यह बात सामने आया कि आरोपी नाबालिक काम के सिलसिले से भटक रहा था. आरोपी को काम की जरूरत थी. आरोपी काम मांगने के लिए रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे ठेकेदार के पास गया, ठेकेदार ने काम देने से इनकार कर दिया.इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने डंपर चोरी की प्लानिंग की.प्लानिंग के तहत आरोपी 15 आज की रात कॉलोनी कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़े ट्रक को लेकर फरार हो गया.

ट्रक ड्राईवर के साथ रहकर नाबालिग ने ट्रक चलाना सीखा

GRP से मिली जानकारी के मुताबिक बचपन से ही ट्रक ड्राईवर के साथ रहकर नाबालिग ने ट्रक चलाना सीखा था, 15 मार्च की रात मिराज खान नाम के व्यक्ति ने अपने ट्रक डंपर चोरी होने की शिकायत पुलिस में की. फरियादी ने बतया कि भोपाल रेलवे कॉलोनी के कंस्ट्रक्शन साइट से ट्रक डम्पर की चोरी की घटना हुई है, इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और दो टीम गठन किया. दोनों टीमों ने आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला और मुखबिर तंत्र के जरिए ट्रक डंपर को ट्रैक किया. इसके बाद पुलिस ने जे. पी. नगर कार्बाइड फैक्टरी के पास चोरी हुआ डम्पर ट्रक बरामद किया. जब पुलिस ट्रक के पास पहुंची तो देखा कि ट्रक में आरोपी नाबालिक सो रहा था.आरोपी से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के एक दिन पहले सेठ से काम मांगने गया था, छोटी उम्र देखकर सेठ ने काम पर नहीं रखा.काम न मिलने से परेशान होकर सेठ का डम्पर ट्रक लेकर फरार हो गया.दरअसल जिस रात को आरोपी ने चोरी की घटना की उसे रात ट्रक में चाबी लगी हुई थी इसी का फायदा उठाकर चोर ट्रक लेकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: MP News: हाई कोर्ट ने खस्ता पड़ी अदालतों की हालात पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा- इस मुद्दे पर गंभीर क्यों नहीं?

ज़रूर पढ़ें