Indore: इंदौर में 8 लोग जिंदा जले, EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे गैस सिलेंडर
इंदौर ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्य वजह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस शॉर्ट सर्किट के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक आग लग गई और वे फट गए, जिससे पूरे घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की.
हादसे में 8 लोगों की मौत
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में जान गवाने वालों में इंदौर 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद मनोज पुगलिया, सिमरन सेठिया, राशि सेठिया, लगभग 12 साल, विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, टीनू और 1 बच्चे का शव निकाला गया.
अगर आपके पास EV कार है…तो ये खबर देख लिजिए#Indore #mpnews #fireaccident #fireincident #electricvehicle #safetyalert #latestnews pic.twitter.com/nmS1DKYePr
— Vistaar News (@VistaarNews) March 18, 2026
पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
कार में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया. हादसें की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस कमिश्नर देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर सहित अला अधिकारी मौके पर स्थित संभालने का प्रयास कर रहे हैं.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
दमकल टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से अभी तक 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल एस.डी.ई.आर.एफ की टीम का रेस्क्यू जारी है.
ये भी पढे़ं- भोपाल में रिटायर्ड जज के घर चोरी, चार सिलेंडर लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात