Vistaar NEWS

T20 World Cup Final: महाकाल के दरबार में टीम इंडिया की जीत की अर्जी, मैच से पहले विशेष जलाभिषेक और पूजा-पाठ

महाकाल मंदिर

महाकाल मंदिर

T20 World Cup Final: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया इस बार हिस्ट्री रिपीट करने के लिए मैदान में उतरेंगी तो वहीं न्यूजीलैंड पहली बार खिताब अपने नाम करने के लिए मुकबला खेलेंगी. भारत की जीत के लिए देश में अलग-अलग जगहों पर पूजा-पाठ का दौर जारी हैं.

महाकाल मंदिर में टीम की जीत के लिए पूजा-पाठ

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस महामुकाबले में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के दरबार में विशेष अनुष्ठान और जलाभिषेक किया गया है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष जलाभिषेक किया गया है और बाबा महाकाल से विजय का आशीर्वाद मांगा गया है.

मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

रंगपंचमी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ी. मंदिर के पुजारियों ने फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारियों ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और उनसे प्रार्थना की कि भारतीय टीम इस बार विश्व विजेना बने. इस मैच को लेकर देशभर में फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है.

बगुलामुखी मंदिर में सांसद अनिल फिरोजिया ने की प्रार्थना

इतना ही नहीं टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बगलामुखी मंदिर में मिर्ची अनुष्ठान कराया. इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चित्र रखकर मिर्ची, सरसों सहित विभिन्न द्रव्यों और पूजन सामग्री से करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की विजय की कामना की.

ये भी पढ़ें: मैहर के शारदा मंदिर की रोपवे सेवा 14 मार्च तक बंद, मेंटेनेंस के कारण लिया फैसला, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Exit mobile version