Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
MP Budget Session: एमपी विधानसभा की कार्रवाई स्‍थगित, राज्यपाल के अभिभाषण पर कल 11 बजे होगी चर्चा

MP Budget Session: एमपी विधानसभा की कार्रवाई स्‍थगित, राज्यपाल के अभिभाषण पर कल 11 बजे होगी चर्चा

MP Budget Session 2026: सत्र के लिए विधानसभा को कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे.
MP Budget Session

मध्‍य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026

MP Budget Session 2026: आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो रहा है. यह सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें वे मोहन सरकार के विकास कार्यो को सदन में रखेंगे. सत्र के लिए विधानसभा को कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे. शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल उठाए जाएंगे. वहीं, 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस रहेगा और डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा. पूरे सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं.

ज़रूर पढ़ें