Kuno National Park में फिर गूंजी किलकारी, चीता ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के Kuno National Park से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है. इनको मिलाकर देश में अब कुल चीतों की संख्या 53 हो गई है.
Kuno National Park

Kuno National Park

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के Kuno National Park से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर दी. इन 5 नए शावकों को मिलाकर देश में अब कुल चीतों की संख्या 53 हो गई है. इसे भारत के महत्वाकांक्षी Project Cheetah की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

सीएम मोहन यादव ने कहा

सूबे के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी मिली है. चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या अर्धशतक के आंकड़े को पार करते हुए 53 तक पहुंच गई है.

वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व का क्षण- CMमोहन यादव

सीएम आगे लिखते है कि यह यह वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व का क्षण है और भारत में चीतों की पुनर्स्थापना के प्रयासों की सफलता का मजबूत प्रमाण भी है. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मादा चीता ज्वाला अपने पांच नवजात शावकों के साथ नजर आ रही है.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने किया पोस्ट

इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट चीता की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है. नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है. वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है.

खबर बढ़ाई जा रही है-

ज़रूर पढ़ें