Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

MP Budget 2026: एमपी सरकार ने जनता के लिए खोला पिटारा, CM मोहन यादव ने कहा- ‘देश का पहला रोलिंग बजट’, जानें किसे क्या मिला

MP Budget Live

MP Budget Live

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य की जनता के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मध्य प्रदेश बजट 2026-27 पेश किया. यह बजट मध्य प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट है.

विधानसभा में बजट 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूजा की. इसके बाद कैबिनेट बैठक हुई. यह मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट है. जानें इस बजट में प्रदेश के अलग-अलग वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को क्या-क्या मिला-

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: ‘कर्ज आप लो किस्त जनता भरें, ये कैसा न्याय…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा


रुचि तिवारी

MP Budget 2026: बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- इन चार आधार स्तंभों पर पेश हुआ MP का बजट

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की बुनियाद का बजट है..’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के बजट पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?


रुचि तिवारी

MP Budget 2026: बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘देश का पहला रोलिंग बजट है. दो साल का खाका खींचा गया है. 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का प्रावधान किया. ये साल कृषि को समर्पित किया. किसान कल्याण के लिये 1 लाख 15 हजार से ज़्यादा राशि का प्रावधान किया. 30 फीसदी ग्रोथ से राज्य आगे बढ़ रहा. पूंजीगत व्यय में प्रबंधन किया गया.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: एमपी बजट की बड़ी बातें

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया एमपी बजट 2026, 19 फरवरी तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- ‘इस साल भी कोई जनता पर नया टैक्स नहीं है. राज्य सरकार को 74 हजार 223 करोड़ का वित्त घाटा हुआ है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 50 करोड़ का प्रावधान. पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण दी जा रही है. पुलिस में नई भर्तियों में 22,500 पदों पर चयन के लिए 6 तरीके से भर्ती प्रक्रिया चल रही है. 14 लाख से अधिक ई-समन और वारंट तामील किये गए. ई विवेचना एप विकासित किया गया है. पुलिस के लिए 11 हज़ार नए भवन निर्मित किये गए.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: एमप बजट में महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस, लाडली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: एमपी बजट में युवा कल्याण पर खास फोकस, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, 530 करोड़ का प्रावधान

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: एमपी बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘मत्स्य उत्पादन में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किए जाने के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग को भी बढ़ाया गया है. वर्ष 2026 2536 में दिसंबर 2025 तक 3 हजार मेट्रिक टन से अधिक मत्स्य उत्पादन तथा किया गया है. मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए रुपये 412 हजार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है. इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए रुपये 181 करोड़ मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए रुपए 15 सौ करोड़ के प्रावधान है. सरकारी का एक जन आंदोलन है जो मुख्यत किसानों को कृषि ऋण आवास और उपभोक्ता वस्तुओं तक पहुंच प्रदान करता है. प्रदेश सरकार पोर्टल के माध्यम से इस क्षेत्र में पारदर्शिता तथा आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य करेंगे.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘उद्यानिकी उत्पादों उत्पादों के बेहतर है. प्रसंस्करण एवं बाजार तक सुलभ पहुंच के माध्यम से उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रदेश में लगभग 28,42,000 हेक्टेयर क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों की पैदावार हो रही है. वर्तमान में फलों का उत्पादन 100 लाख टन, 100 लाख मेट्रिक टन एवं सब्जियों का उत्पादन, 200 59,00,000 मीट्रिक टन से अधिक है. इसे वर्ष 2030 तक क्रमशः100 36,00,300 44,00,000 मेट्रिक टन ले जाने का लक्ष्य है. उद्यानिकी गतिविधियों के लिए इस वर्ष रुपये 772,00,00,000 का प्रावधान प्रस्तावित है. इसमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए रुपये 20 हजार करोड़ का 20 हजार राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के लिए रुपये 152 करोड़ के प्रावधान है. पशुपालन को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़कर प्रोत्साहन किया जा रहा है. प्रदेश के दुग्ध उत्पादों के हित में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत मध्य प्रदेश स्टेट को कोऑपरेटिव डेयरी फ़ेडरेशन तथा सुबद्ध दुग्ध संघों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अनुबंध किया जा चुका है. इस अनुबंध से दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या तथा दुग्ध संकलन में वृद्धि हुई। प्रदेश में वर्तमान में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दुग्ध उपलब्धता 707 ग्राम है जो राष्ट्रीय औसत 485 ग्राम से लगभग 46% अधिक है. हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाना है. इस उद्देश्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामदेव योजना अंतर्गत डेयरी स्थापना के लिए हितग्राहियों को अनुदान दिया जा रहा है. प्रदेश में संचालित लगभग 3000 गोशालाओं में 4,75,000 गोवंश पालन हो रहा है. गोवंश की उपयुक्त एवं गरिमा पूर्ण देखभाल के लिए प्रदेश में स्वावलंबी गौशालाएं स्थापित करने हेतु नीती तैयार की गई है. इस नीती के अंतर्गत स्थापित होने वाली गोशालाएं आधुनिक पद्धति से संचालित होगी, जिनमें जैवी खाद, पंचगव्य तथा बायोगैस का उत्पादन होगा. पशुपालन गतिविधियों के लिए रुए 2364 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है. इसमें गोसंवर्धन एवं पशुओं का संवर्धन योजना के लिए रुपए 625 करोड़ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए रुपये 25 हजार करोड़ के प्रावधान सम्मिलित है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘1,89,000 किसानों द्वारा 75,650 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है. नरवाई जलाने की प्रथा को समाप्त करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाने के साथ सैटेलाइट के माध्यम से मॉनीटरिंग की जा रही है. किसानों की सुविधा के लिए उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एग्री जी आईएस, एमपी किसान मोबाइल ऐप तथा एग्री स्टेट इससे उपयोग किया जा रहा है. भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल का भूअभिलेख पोर्टल से इंटीग्रेशन किया गया है. किसानों को उर्वरक की होम डिलीवरी का पायलट ईविकास पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक सुविधा दी. तीन जिलों में संपन्न हो चुका है. कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत मूल में दी जाने वाली राशि राहत के लिए 485 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5500 करोड़ तथा ब्याज मुक्त अल्पकालीन कृषि ऋण के लिए रुपए 720 करोड़ के प्रावधान प्रस्तावित है. वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर 9,05,000 किसानों से 77,74,000 मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन कर रुपये 20,213 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया. इसके अतिरिक्त विपणन वर्ष 2025 26 में 7,62,000 किसानों से 51,74,000 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा कर रुपए 11,744 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत किसान परिवारों को रुपए 6000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है. हमारी सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 6000 रुपए प्रति वर्ष जोड़कर कुल रुपए 12,000 प्रतिवर्ष का लाभ दिया जा रहा है. भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन के लिए 6,44,000 किसानों को रुपए 1292 करोड़ का भुगतान किया गया है. भावांतर योजना के सुपरिणामों से प्रभावित होकर अन्य प्रदेशों द्वारा भी योजना में रुचि दिखाई गई है. हमने विगत बजट भाषण में मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी. इसके अंतर्गत किसानों को परिस्थिति की संतुलन है तो सहायक फसलें लेने पर राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रशासन राशि देने का प्रावधान है. मुझे अवगत कराते हुए प्रसन्नता है कि इस योजना अंतर्गत 70,000 किसानों को रुपये 337,00,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है. जैविक एवं प्राकृतिक खेती हमारी सरकार की उच्च प्राथमिकता है. हमारे प्रदेश में देश का सर्वाधिक प्रमाणित जैविक खेती क्षेत्र है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘ आपूर्ति फसल भंडारण उपज का मंडी तथा बाजार में विपणन भावांतर योजना प्रकृति प्रकोप से क्षति की स्थिति में फसल बीमा का लाभ दिया गया है. विभिन्न राहत योजनाओं के माध्यम से कृषकों को सहायता, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रसार तथा पोस्ट हार्वेस्ट नरवाई प्रबंधन जैसी गतिविधियों द्वारा कृषि कार्य के प्रत्येक चरण शुरू किए गए हैं. किसानों के साथ हमारी सरकार खड़ी है. इसके साथ ही किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि तथा शून्य ब्याज पर कृषि ऋण जैसी आर्थिक समर्थन की योजनाएं भी प्रचलित है. कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचाई की आवश्यकता सर्वोपरि है. किसानों को स्थाई सिंचाई पंप कनेक्शन की योजना अंतर्गत 1,25,000 ट्रांसफार्मर स्थापित है. सिंचाई के लिए ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026 27 में रुपये 3000 करोड़ की लागत से 1,00,000 सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराया जाना लक्षित है. हमारी सरकार किसानों के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन तथा मत्स्य पालन आदि को मूल्य समर्थन से जोड़कर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित कर रही है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘धरती पुत्र के स्वाभिमान में विकसित मध्य प्रदेश की निशानी है. मध्य प्रदेश गेहूं एवं तिलहन उत्पादन में देश में दूसरा स्थान रखता है. देश के फुल सोयाबीन उत्पादन का लगभग 35% हमारे प्रदेश में उत्पादित होता है. हमारा प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन वाला प्रदेश है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘मुझे सदन को अवगत कराते हुए हर्ष है कि विगत बजट भाषण में सोशल विकास के उद्देश्य से गत बजट भाषण में निजी निवेश संपत्ति निर्माण योजना की घोषणा की गई थी. मुझे प्रसन्नता है कि जननीति भागीदारी मॉडल पर हाल ही में धार एवं बैतूल में चिकित्सा महाविद्यालयों का शुभारंभ हुआ है. मेट्रोपॉलिटन रीज़न डेवलपमेंट अथॉरिटी अंतर्गत इन दो एवं आसपास के क्षेत्रों से समग्र विकास की रूपरेखा पर कार्य प्रारंभ हो चुका है. प्रदेश में नकली क्षेत्रों में गीता भवनों की स्थापना के कार्य प्रचलित है. इसी प्रकार अविरल, निर्मल नर्मदा योजना आदि के भी कार्य प्रारंभ हो चुके हैं. राज्य स्तरीय बीमा समिति का गठन किया जा चुका है. विभिन्न विभागों में क्रमबद्ध रूप से शास्त्री सेवकों की भर्तियां की जा रही है. शासकीय सेवकों से संबंधित घोषणाओं पेंशन प्रक्रिया, प्रकोष्ठ का गठन तथा शासकीय सेवकों के भक्तों का पुनरीक्षण किया जा चुका है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘ जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया जा चुका है. इस समिति के माध्यम से जिले की प्राथमिकताओ के अनुसार विकास योजनाएं तैयार हो रही है. रुपए 21,630 करोड़ आकार की मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना की स्वीकृति दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत शीघ्र ही बसें संचालित हो जाएगी. निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए घोषणा.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘ प्रदेश में 15 से 59 वर्ष आयु का कार्यशील वर्ग कुल जनसंख्या का लगभग 62% है. प्रदेश में 15 से 29 वर्ष के युवाओं की जनसंख्या लगभग 28% होने से हम देश के तीसरे सबसे युवा प्रदेश हैं. हमारा यह दायित्व है कि युवा वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौशल विकास तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके. आगामी वर्षों में जनसंख्या में वरिष्ठ नागरिकों के अनुपात में वृद्धि होगी. जनसंख्या संतुलन तथा सामाजिक कारकों को संज्ञान में रखकर या बजट तैयार किया गया है. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के जनप्रिय एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार सच्चे अर्थों में जनता की सरकार है. हमारी सरकार निर्धन एवं कमजोर वर्गों को अंतिम पंक्ति से प्रथम पंक्ति में लाने के लिए जमीन आसमान एक करने वाली सरकार है. हमारी सरकार महिलाओं में आत्मनिर्भरता लाने वाली लाडली बहना योजना, गरीब कल्याण की संबल योजना और हर क्षेत्र के जीवन में कुछ सुगम बनाने वाली सामाजिक पेंशन योजनाएं और लाखों लोगों को रोजगार योजना से जोड़कर एक नई आर्थिक क्रांति लाने वाली सरकार है. हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर संकट को समाधान में मुश्किल को मुमकिन में और असंभव को संभव में बदलने वाली सरकार है. हमारी सरकार द्वारा बजट प्रस्ताव तैयार करने की परंपरागत प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक को सार्थक स्वरूप देने का नवाचार किया जा रहा है. इस नवाचार में आम जनता प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों तथा विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रीजगदीश देवड़ा ने कहा- ‘आपकी अनुमति से मैं सदन के समक्ष वित्त वर्ष 2026-27 का बजट अनुमान प्रस्तुत कर रहा हूं. मैं सर्वप्रथम सदन को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. लोकतंत्र के पावन सभा मंडप में विराजित सदस्यों एवं उनके माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों को नमन करता हूं. प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है. प्रजा के हित में ही राजा का हित है. 2025-26 की बजट यात्रा ज्ञान अर्थात गरीब, युवा ,किसान तथा नारी को केंद्र में रखकर प्रारंभ की गई थी. इस यात्रा को और अधिक सार्थक परिणाम जनक बनाने के लिए हमारी सरकार ने क्रमशः इंडस्ट्रियलिज्म एवं हाई-फाई इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया है, जिससे ज्ञान से प्रारंभ यात्रा का अगला पड़ाव ज्ञानी के रूप स्वरूप में लक्षित है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: MP बजट को लेकर क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी?

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: मध्य प्रदेश में पहली बार पेपरलेस बजट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शुरू किया संबोधन

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: बजट 2026 से पहले विपक्ष ने किया हंगामा

MP विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर विपक्ष ने बजट का विरोध किया. विपक्ष के सभी विधायकों ने हाथ में गुल्लक लेकर बजट का विरोध किया.

विपक्ष के विधायकों ने कहा- ‘प्रदेश सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है. उसके बावजूद भी सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है.यह जनता की कमाई है. सरकार इस कमाई को पानी की तरह बहा रही है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बजट 2026 पेश होने से पहले CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है.

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: उज्जैन के साधु-संत बजट से क्या आस लगाए बैठें हैं? सुनिए


रुचि तिवारी

MP Budget 2026: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करने से पहले शुभकामनाएं दीं.

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश बजट 2026 पेश होने से पहले CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही है. कैबिनेट बैठक में पहुंचते ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी मंत्रियों के सामने हाथ जोड़ते हुए अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने बजट का बैग मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और मंत्री प्रहलाद पटेल ने बधाई दी. मुख्य सचिव अनुराग जैन, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ में फोटो खिंचवाई. कैबिनेट के बैठक के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे.

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: निवेश को लेकर MP के बजट में क्या कुछ रहेगा खास? एक्सपर्ट से सुनिए

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- ‘इस बार का बजट प्रदेश का जनता के विकास का बजट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का बजट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही अपना विजन बताया है और इसी विजन पर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है.’

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: MP के बजट को लेकर क्या बोले विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार?


रुचि तिवारी

MP Budget 2026: बजट से पहले मोहन कैबिनेट की बैठक शुरू

मध्य प्रदेश का 2026-27 बजट शुरू होने से पहले CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी.

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रुचि तिवारी

MP Budget 2026: बजट पेश करने से पहले क्या बोले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा?

सुमित तिवारी

MP Budget 2026: बजट से पहले एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की पूजा-अर्चना

सुमित तिवारी

MP Budget 2026: बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की बड़ी बातें

– पूरी तरह जनता को समर्पित बजट है

– ‘GYAN’ पर आधारित होगा बजट

– गरीब, नारी, युवा, किसान पर फोकस

– सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट

– हम महंगाई को लेकर गंभीर हैं

– हमने पूंजीगत कार्यों के लिए कर्जा लिया

सुमित तिवारी

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश को बजट से क्या मिलने वाला है? CM से सुनिए.

सुमित तिवारी

MP Budget 2026: मोहन कैबिनेट के बजट से पहले विस्तार न्यूज़ से चर्चा करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा ‘प्रदेश की जनता के लिए आज बड़ा दिन है, इसलिए मैं गौ माता की सेवा कर बजट के लिए कुछ देर बाद तैयार होने वाला हूं. इस बार का बजट किसान और पशु विभाग के लिए बड़ा महत्वपूर्ण बजट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है इस मूल मंत्र को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार का बजट आने वाला है.’

सुमित तिवारी

MP Budget 2026: रिपोर्ट की माने तो इस बार बजट में सिंहस्थ-2028 के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं. गौरतलब है कि उज्जैन और सिंहस्थ से जुड़े बड़े काम 2026-27 की अवधि में ही पूरे किए जाने हैं, हालांकि 1 फरवरी के पेश हुए आम बजट में सिंहस्थ के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ था.

Exit mobile version