MP Board Results 2026: कब तक आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां जानें परिणामों से जुड़ी हर अपडेट

MP Board Results 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार जल्द रिजल्ट घोषित कर सकता हैं.

MP Board Results 2026

MP Board Results 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार जल्द रिजल्ट घोषित कर सकता हैं. क्योंकि बोर्ड एग्जाम की कॉपियों की जांच प्रक्रिया जारी है. कॉपियों के मूल्यांकन का अंतिम चरण 23 मार्च से शुरू हो रहा है. जानकारी के अनुसार अब तक 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अंतिम चरण के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा.

23 मार्च से शुरू होगा आखिरी चरण का मूल्यांकन

बता दें की अभी मूल्यांकन तीसरे चरण में हैं 23 मार्च 2026 से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू होगा. इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इन छात्रों की 90 लाख से ज्यादा कॉपियों की जांच का दौर जारी है. मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंकों का डाटा ऑनलाइन चढ़ाया जाएगा. इसके बाद रिजल्ट की घोषणा होगी. संभावना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है.

कहां देख सकते हैं छात्र परिणाम

10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे. छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइन mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षाएं आयोजित

गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10 वीं परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की थी. वहीं 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च के बीच किया गया था. दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 2 शिफ्टों में संपन्न कराई गई थी.

ये भी पढ़ें: MP News: हाई कोर्ट ने खस्ता पड़ी अदालतों की हालात पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा- इस मुद्दे पर गंभीर क्यों नहीं?

ज़रूर पढ़ें