Vistaar NEWS

MP News: जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न के लिए खुशखबरी, स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Junior doctors stipend hike

Junior doctors stipend hike

MP News: मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है. राज्य सरकार ने जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. इस निर्णय से मेडिकल कॉलजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है. उपभोरक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर यह वृद्धि तय की गई है. सरकारी द्वारा की ये वृद्धि 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी. मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में काम कर रहे जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी.

स्टाइपेंड बढ़वाने के लिए की थी हड़ताल

गौरतलब है कि बीते दिनों जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए हड़ताल भी की थी. हड़ताल के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की थी और स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया था. इस फैसले से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे और सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा. स्टाइपेंड बढ़ने से इंटर्न, पीजी और अन्य जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी.

यहां जानें कितना बढ़ा स्टाइपेंड

ये भी पढे़ं- MP News: भोपाल नगर निगम के ऑफिस में लोकायुक्त का छापा, करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले की जांच से जुड़ा है मामला

Exit mobile version