Bhopal News: भोपाल-इंदौर में रविवार को भी खुली रहेंगी गैस एजेंसियां, रोज की तरह LPG वितरण रहेगा जारी
LPG Cylender
Bhopal News: मध्य प्रदेश में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रसाशन ने एक बड़ा फैसला लिया है. लगातार एजेंसियों के बाहर लग रही लाइनों और सिलेंडर किलल्त को देखते हुए भोपाल में रविवार को गैस एजेंसियां खुली रखने के निर्देश दिए गए हैं. आज यानी रविवार को भोपाल-इंदौर में सभी गैस एजेंसियों पर रोज की तरह नियमानुसार LPG का वितरण किया जाएगा.
कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है, और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से उनके सिलेंडर मिलते रहेंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य जनता को राहत प्रदान करना और अनावश्यक भीड़भाड़ को नियंत्रित करना है.
आज एजेंसियां नागरिकों काफी राहत मिलेगी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जिसके कारण कई जगहों पर लंबी कतारें लग गई हैं. इस स्थिति को नियंत्रण में लाने और जनता को राहत पहुंचाने के लिए, प्रशासन ने रविवार को भी वितरण कार्य जारी रखने का निर्णय लिया है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी गैस एजेंसियां खुली रहने से नागरिकों काफी राहत मिलेगी.