MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. वहीं राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश करेगी. राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर वित्त मंत्री यह रिपोर्ट सदन में रखेंगे. इसमें लोगों की आय, विकास दर और अन्य आर्थिक मुद्दों से जुड़ी अहम जानकारी शामिल होगी. राज्य की गति और विभिन्न विभागों की समीक्षा के आधार पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की गई है. इसके साथ ही सरकार आर्थिक स्थिति को लेकर कैग की रिपोर्ट भी सदन में पेश करेगी.
विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत भोपाल में आवारा कुत्तों का मुद्दा भी उठाया जाएगा. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग से जुड़ा यह पहला सवाल उठाएंगे. वहीं, दमोह में सिंचाई परियोजना अधूरी होने के मुद्दे पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान सीनियर बीजेपी विधायक जयंत मलैया द्वारा आकर्षित किया जाएगा.
बजट से पहले सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. फरवरी और मार्च के खर्चों को पूरा करने के लिए यह अनुपूरक बजट सदन में लाया जाएगा. इसका अनुमानित आकार 10 से 15 हजार करोड़ रुपए के बीच हो सकता है.
कांग्रेस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कंसा तंज
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सदन में कहा एमपी सरकार 25 साल की सोच रख रही है और कांग्रेस सरकार 5 साल का सोचकर काम करती थी. एमपी सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर फोकस कर रही है.
विधायक ने कहा कि भोपाल में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड मुसलमान के बने है. कांग्रेस में वंदे मातरम के 2 छंद दिए थे. मोदी सरकार ने 6 छंद दिए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता वन्दे मातरम गाने से मना करते हैं.
भोपाल-प्रदेश में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में हुई बढ़ोतरी, विधानसभा में पेश हुई मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में खुलासा. अब प्रति व्यक्ति शुद्ध आय हुई 1,69,050 रुपए. 2011-12 में थी मात्र 38,497 रुपए.
भोपाल-उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार का बयान बोले, गाय के प्रति कांग्रेस के मन श्रद्धा है तो ये स्वागत योग्य है. गाय हमारी माता है कांग्रेस संकल्प की बात स्वागत योग्य है.
किसी धर्म का सम्मान करना कहा गलत है – आतिक अकील
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील बोले विस्तार न्यूज़ से कहा, हर धर्म का सम्मान होना चाहिए. गायों की हत्या हो रही है उनका चमड़ा बनाकर सप्लाई किया जा रहा है. गायों का अंतिम संस्कार होना चाहिए. पब्लिसिटी कैसे हो गई गाय को आप माता मानते है. किसी के धर्म का सम्मान करना कहा गलत है.
सदन में पेश हुआ तृतीय अनुपूरक बजट
सरकार ने सदन में पेश किया 2025-2026 के तृतीय अनुपूरक बजट. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया. 23 फरवरी को 2 घंटे अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा.
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील की टिप्पणी को लेकर विलोपित करने की मांग. कैलाश विजयवर्गीय को लेकर आतिफ अकील ने कहा और बजट चाहिए भ्रष्टाचार करना है कुत्तों के नसबंदी में भ्रष्टाचार हो रहा है.
कैलाश विजयवर्गीय ने अध्यक्ष से कहा ऐसे हल्के कमेंट करना गलत है.
आतिफ अकील ने कहा -इस बारे में सरकार जांच कर सकती है.
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बोले कांग्रेस की संख्या भी तो लगातार घट रही है.
कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा -आज पहली बार पता चल रहा है कि कुत्तों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय हैं.
बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा – यह पहली बार पता चल रहा है कि अब कुत्ते भी आतंकवादी हो रहे हैं.
आवारा कुत्तों के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब
आतिफ अकील के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – सारे कुत्तों से मुझे लड़ना पड़ता है. मौसम कुपोषण ब्रीडिंग सीजन बीमारियों एवं बच्चों की सुरक्षा भाव श्वानों में बढ़ती जाती है. इसलिए आक्रामकता के कारण संघर्ष किसी की डाग बाइट कहते हैं. उन्होंने कहा कि श्वान समुदाय निरंतर बढ़ रहे है नगर पालिका निगम भोपाल करती है इसे तो नगर पालिका निगम में घायल बीमारी में मात्रा में जैसे लक्षणों वाले श्वानों को पड़कर पशु आश्रम स्थल आश्रम में भर्ती कराया जाता है.
मंत्री ने आगे कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र में आवारा किसने की भर्ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम कंट्रोल रूल्स 2023 प्रभावित बिना नसबंदी वाले आवारा कुत्तों को डार्क स्पॉट टीम द्वारा पड़कर नसबंदी केंद्र में ले जाया जाता है. ऑपरेशन के बाद उनके मूल स्थान पर छोड़ा जाता है. भोपाल में 80 हजार से अधिक कुत्तों से एंटी रेबिज इंजेक्शन लगाए गए हैं वहीं 5 लाख कुत्तों को रेबिज इंजेक्शन लगाए गए हैं.
आवारा स्वान के कारण मानव स्वान संघर्ष बढ़ रहे है. पशु आश्रम स्थलों में एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम में ले जाया जाकर नसबंदी की जाती है. नसबदी कार्य के लिए कमेटी गठित की गई है.
नसबंदी की गई
9291
18497
21452
21426
स्वानों की रेबीज टीकाकरण
20649
26427
26941
एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता
5023
भागीरथपुरा मामले पर चर्चा नहीं करना चाहती सरकार – सिंघार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार सदन में भागीरथपुरा मामले में चर्चा नहीं करनी चाहती. हमने स्थगन प्रस्ताव लगाया है इंदौर में गंदा पानी पीने की वजह से मौत हो गई है. इस पर चर्चा करने के बजाय सरकार भाग रही है.
सड़क कनेक्टिविटी पर बोले मंत्री प्रहलाद पटेल
प्रहलाद पटेल ने कहा – कनेक्टिविटी भारत सरकर नहीं करती है, इसलिए जी राम जी में हमने सड़क का प्रवधन किया है. मुझे लगता है की सदन इससे सहमत होगा की वो जो गैप दो सड़कों के बीच का हो उसको पहले भर दिया जाए, क्योंकी जो भारत सरकर की गाइडलाइंस है, जो पैसा अभी आएगा उसमें एक पंचायत को वो संकल्प के लिए 20 लाख बनाते हैं और दूसरी पंचायत से अगर बंटा है तो हम उसका कनेक्टिविटी को पुरा कर डेंगे तो शायद हम बेहतर काम कर पाएंगे.
प्रश्न काल की शुरुआत
कांग्रेस विधायक सेना पटेल मंत्री के जवाब से हुई असंतुष्ट, उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाके में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है. निर्माण कार्य में किसी अधिकारी की जवाब दे ही तय नहीं की गई है. पुलिया क्षतिग्रस्त है, सड़क जर्जर है, कई गांव से संपर्क कट चुका है. गर्भवती महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाती है. बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते, उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है.
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिया जवाब – जहां पर काम हुआ है अलीराजपुर झाबुआ जिले में पहले चरण में काम था. 500 गांव के लोग जुड़ गए हैं. जो भी गांव रह गए हैं उनको दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा.
भागीरथपुरा मामले पर हमारी सरकार गंभीर – उमाकांत शर्मा
भागीरथपुरा को लेकर हुए प्रदर्शन पर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी आपस में बंटे हुए हैं. इंदौर में जो घटना घटी है उसके मामले में सरकार ने कार्रवाई की है. कांग्रेसी आपस में पहले एकजुट हो जाए, यह इस्तीफा लेने वाले कौन होते हैं. भागीरथपुरा मामले में हमारी सरकार पूरी तरीके से गंभीर है कोई घटना हुई है तो उसे सबक लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले यह बताएं कि भोपाल में गैस कांड हुआ उस वक्त अर्जुन सिंह ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया, दिग्विजय सिंह के समय गोली कांड हुआ किसानों पर गोली चली इस्तीफा क्यों नहीं दिया. हमारी सरकार गंभीर है, हम हर विषय को लेकर सबक लेते हैं.
प्रदेश के लोगों को साफ पानी मिल रहा है – निर्मला भूरिया
विपक्ष के अनोखे प्रदर्शन को लेकर विस्तार न्यूज़ से चर्चा करते हुए मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश में लोगों को साफ पानी मिल रहा है. घटना सामने आने के बाद सरकार में कड़ी कार्रवाई की है. विपक्ष के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसलिए बार-बार इसी मुद्दे को उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री घटना के बाद पूरी तरह सख्त थे.
इंदौर दूषित पानी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन
विपक्ष के अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर विस्तार न्यूज़ से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है. दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई है. सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है. कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर सत्ता पक्ष से मांग की है कि वह सदन में इंदौर की घटना पर चर्चा करें. उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज देता हूं कि अभी भी प्रदेश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा.
कांग्रेस विधायक के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार
गाय को लेकर कांग्रेस विधायक आतिफ अकिल के अशासकीय संकल्प पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार कहा, कांग्रेस विधायक आतिफ अकिल को मस्जिद के अंदर संकल्प लेकर आना चाहिए. सभी को पता है गाय काटने वाले कौन लोग हैं. यदि मस्जिद में शपथ ली जाए तो एक भी गाय नहीं कटेगी. उन्होंने कहा कि सदन पब्लिसिटी करने के लिए नहीं है, यह संकल्प मौलाना, मौलवी को भी दिलाना चाहिए.
इंदौर भागीरथपुरा मामले पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. मामले के दोषियों पर कार्रवाई की गई. नेता प्रतिपक्ष और उनके नेता के पास कोई काम नहीं है. कांग्रेस नेता अपने नेताओं का भी इस्तीफा मांग लेते हैं. कांग्रेस में नेता एक दूसरे को निपटने में लगे हैं.
श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थागित
इंदौर की घटना पर सदन में हो चर्चा – फूल सिंह बरैया
सदन की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष की विधायक फूल सिंह बरैया ने विस्तार न्यूज़ से चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर की घटना एक बड़ी घटना है. इस घटना को लेकर सदन में चर्चा होनी चाहिए वरना विपक्ष सदन में ही हंगामा करेगा. उन्होंने कहा कि आज अनोखा प्रदर्शन देखने को मिलेगा. ऐसे मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए.
11:00 शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही
भाजपा विधायक दल की बैठक आज
आज विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होगी. सदन में विपक्ष को जवाब देने के लिए विधायक को मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. बैठक में आगामी बजट और सवालों के जवाब पर चर्चा होगी. बैठक शाम 8:00 बजे मुख्यमंत्री आवास में होगी.
