LPG Crisis: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ईधन संकट में भारत, भोपाल में बढ़ रही है इंडक्शन और एयर फ्रायर खरीदी
LPG Crisis
LPG Crisis: ईरान-इजरायल युद्ध और मिडिल ईस्ट में तनाव का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है. गैस सिलेंडर के स्टॉक में कमी के चलते रसोई गैस की किल्लत होने लगी है. रसोई गैस के मिलने में परेशानी के चलते अब लोग इंडक्शन और एयर फ्रायर को खरीदी बढ़ गई है.आम दिनों की तुलना में इ़ंडक्शन और एयर फ्रायर की विक्री में तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है.
इंडक्शन की आम दिनों की तुलना में बढ़ी तीन गुना वृद्धि
आने वाले दिनों में रसोई गैस की किल्लत के चलते लोगों ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है. लोग अब दुकानों पर इंडक्शन की खरीदी के लिए पहुंच रहे है.इंडक्शन के साथ एयर फ्रायर की खरीदी भी बढ़ गई है. दुकानदार का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की परेशानी का असर अब दिखाई देने लगा है. लोग पहले जहां कम इंडक्शन खरीदते थे वहीं अब तेजी से इंडक्शन और एयर फ्रायर बिक रहे है. पहले एक दिन में पांच से छह इंडक्शन की विक्री होती थी वहीं अब एक दिन में 15से 20इंडक्शन बिक रहे है. आने वाले दिनों में और ज्यादा तेजी देखनी को मिलेगी.
गैस की खपत कम करने इंडक्शन की ख़रीदी
खरीददारी करने के लिए पहुंची महिला ने कहा कि सेफ साइड इंडक्शन खरीद रहे है. अगर सिलेंडर मिलने में दिक्कत होती है तो खाना तो इंडक्शन से पकाया जा सकेगा. गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है. इंतजाम तो करना ही प़ड़ेगा ताकि युद्ध के हालात के बीच घर पर असर ना पड़े औऱ घर प्रभावित ना हो. वहीं इंडक्शन खऱीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि इंडक्शन के साथ ही एयर फ्रायर भी खरीद रहे है ताकि गैस की खपत घर पर कम हो.
ये भी पढे़ं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के आरोपों पर अमित शाह का जवाब, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लगाया था बड़ा आरोप