Vistaar NEWS

भोपाल में ताबड़तोड़ एक्शन, छापेमारी में 45 गैस सिलेंडर जब्त, अवैध रूप से खरीदी-बिक्री की जा रही थी

Bhopal 45 gas cylinders seized in raid

भोपाल: छापेमारी में 45 सिलेंडर जब्त

MP News: भोपाल जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और अवैध गैस सिलेडर रीफिलिंग पॉइंट की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई. भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए गए. आर के सेंट्रिंग सेंटर, लीला श्याम मार्केट, सराफा बाजार, गांधी नगर में राजू सबनानी के निवास स्थल पर 15 घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडर रखे पाए गए जिसे जब्त किए गए. सबनानी द्वारा उक्त स्थल से घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से क्रय विक्रय का कारोबार किया जाता है. श्री राधेश्याम होटल के मालिक राधेश्याम अहिरवार से 3 गैस सिलेण्डर, जिसमें दो व्यावसायिक और एक घरेलू गैस सिलेंडर था. इन सिलेंडरों से उपभोक्ताओं के लिए नाश्ता खाना आदि बनाने का कार्य किया जा रहा था.

कालाबाजारी का खेल जारी

नौशाद नूडल पॉइंट से नौशाद अली से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर का इस्तेमाल नूडल्स चाऊमीन आदि बनाकर ग्राहकों को विक्रय किया जा रहा था. होटल देवश्री एंड भोजनालय से 21 व्यवसायिक और 4 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए. होटल में अवैध रूप से व्यावसायिक गैस और घरेलू गैस का उपयोग करने के साथ-साथ बहुत अधिक मात्रा में गैस का भंडारण किया जाना पाया गया है. कुल 45 गैस सिलेण्डर विभिन्न प्रतिष्ठानों से जप्त किये गए हैं. जिला आपूर्ति नियंत्रण द्वारा बताया गया कि खाद्य विभाग द्वारा यह कार्रवाई विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों द्वारा निरंतर की जा रही है.

भोपाल में खाद्य विभाग एक्शन मोड में है. भोपाल में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने पर खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है. राजधानी के गांधीनगर इलाके में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई. खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि चाय की दुकानों से लेकर घरों तक अवैध सिलेंडरों का जाल बिछा हुआ है.

एक घर से 15 सिलेंडर बरामद

छापेमारी के दौरान गांधीनगर इलाके में एक ही घर से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ. अधिकारी भी दंग रह गए. राधेश्याम टी-स्टाल और देव श्री होटल समेत कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई. गांधीनगर में हुई कार्रवाई में 3 दर्जन से ज़्यादा सिलेंडर जब्त हुआ है. इसके अलावा टीम ने होटलों और घरों में भी दबिश दी है. भोपाल कलेक्टर के सख्त आदेशों के बाद भी चल रहा था कालाबाजारी का खेल.

ये भी पढ़ें: Bhopal: नकली लैब रिपोर्ट दिखाकर बेचा जाता था दूध, 20 करोड़ की विदेशी मुद्रा मामले में किशन मोदी गिरफ्तार

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

प्रदेश भर में गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और अंतरण करने के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. पिछले दिनों भी भोपाल के गुफा मंदिर, लालघाटी, बैरागढ़ स्थित ममता गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और वितरण पर प्रशासन ने कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारण किए गए गैस सिलेंडर को जब्त किया था. भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किया है कि यदि जिले में कहीं भी अवैध रूप से गैस का भंडारण या अंतरण किया जाता है तो तत्काल कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया जाए. जिले के सभी राजस्व अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त को छापेमार कार्रवाई करने के आदेश दिए थे.

Exit mobile version